Hindi News

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का बदला समय, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्यों लिया ये फैसला

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 311 दर्ज किया गया। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और MCD कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में अंतर करने की घोषणा की।
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का बदला समय, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्यों लिया ये फैसला

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एयर क्वालिटी फिर खराब हो गई है। लोगों को सांस लेने में तक दिक्कत हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 311 दर्ज किया गया। वहीं देखा जाए तो फिलहाल जानलेवा प्रदूषण   से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में अंतर करने की घोषणा की।

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का बदला समय

बता दें खराब प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिल रही है। शहर ने जहरीले धुएं की चादर ओढ़ के रखी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के काम करने के समय में बदलाव होना जरूरी था। अब देखा जाए तो दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। वर्तमान में, दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और MCD कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक काम करते हैं।

बयान में कहा गया है कि वर्तमान में दोनों समय-सारिणी के बीच केवल 30 मिनट का अंतर है, इसलिए शहर में सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात जाम रहता है, जिससे शहर का वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और समय से अपने घर भी पहुंच सकेंगे।

सीएम ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह व्यवस्था सर्दियों के पूरे मौसम में सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कदम प्रदूषण घटाने में मदद करेगा और दिल्ली के नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews