आपने Nepal नहीं घूमा, IRCTC के साथ बनाइये प्लान, MP से इस दिन जायेगा टूर

आपने Nepal नहीं घूमा, IRCTC के साथ बनाइये प्लान, MP से इस दिन जायेगा टूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप नेपाल घूमने की इच्छा रखते हैं और अभी तक आपने नेपाल नहीं घूमा तो आपकी ये इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने इसके लिए एक बेहतर टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। आप इस टूर में शामिल होकर नेपाल घूम सकते हैं।

IRCTC ने नेचुरली नेपाल (IRCTC Naturally Nepal Tour Packages) नाम से एक टूर पैकेज बनाया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट से 8 अगस्त को जायेगा। इस टूर में IRCTC (IRCTC News) यात्रियों को काठमांडू और पोखरा की सैर कराएगा। आपको नेपाल की संस्कृति, खूबसूरती, नेचुरल ब्यूटी देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें – सागर : मतदाता के वोट से जब नही हो पाया फैसला तो मासूम कन्या ने चुना सरपंच, जानें कैसे ?

IRCTC (IRCTC new tour package) ने इस टूर का किराया 38,400/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है। किराये के और भी कई ऑप्शन हैं। आप अपने परिवार के सदस्य संख्या के हिसाब से किराये का स्लॉट चुन सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल देखना है और अपनी सीट बुक करनी है।

ये भी पढ़ें – लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले शिवपुरी के अपर कलेक्टर को हटाया, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews