Hindi News

राजस्थान में शुरू होगा 100 ई-बसों का संचालन, करोड़ों की लागत से बन रहा बस स्टैंड, सड़क चौड़ीकरण की भी तैयारी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
राजस्थान में जनता की सुविधाओं को देखते हुए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। अब सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए बस उनका संचालन शुरू किया जाने वाला है।
राजस्थान में शुरू होगा 100 ई-बसों का संचालन, करोड़ों की लागत से बन रहा बस स्टैंड, सड़क चौड़ीकरण की भी तैयारी

राजस्थान के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यहां नौसर के प्राइवेट बस स्टैंड को 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी लागत करोड़ों रुपए आ रही है और इसी के साथ सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाने वाला है। परिवहन को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह डिपो शहर में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा देने वाला है।

जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड को इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किया जा रहा है और यहां पर नए शेड भी डेवलप किए जाएंगे। इसी के साथ माकड़वाली चौराहा पर मौजूद फल सब्जी मंडी को भी शुरू किया जाने वाला है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के लिए बस स्टैंड

जानकारी के मुताबिक नौसर घाटी पर यह प्राइवेट बस स्टैंड प्रधानमंत्री ई बस सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पर लगभग 20 करोड रुपए खर्च किए जाने वाले हैं। साल 2024 25 के बजट में राजस्थान सरकार ने 30 इलेक्ट्रिक बस संचालन की घोषणा की गई थी जिसे बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। ई बस सेवा शुरू होने से शहर के बड़े हिस्से को लाभ मिलने वाला है। इस काम के लिए निगम अभियंताओं को सिविल वर्क और इलेक्ट्रिक पैनल निर्माण करने और 11 केवी तथा 33 केवी की प्रसारण लाइन से जुड़े काम पूरे करने को कहा है। बेसन का संचालन मार्च तक शुरू करने की योजना बनाई गई है।

सड़क भी होती चौड़ी

जानकारी के मुताबिक महावीर सर्किल से आगरा गेट तक सड़क भी चौड़ी की जाने वाली है। इसके लिए बीएसएनएल और डाक विभाग से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। चामुंडा माता मंदिर पर रोपवे बनाए जाने वाला है, जिसके लिए संबंधित फर्मों से चर्चा की जाएगी। डीएमएफटी फंड और बोराज तालाब की दीवार पर कार्रवाई। एलिवेटेड रोड के नीचे वाहन पार्किंग, मित्तल हॉस्पिटल से टेलीफोन एक्सचेंज तक डिवाइडर का काम भी किया जाएगा।

विक्रेताओं को होगा लाभ

यह भी बताया जा रहा है कि माकड़वाली चौराहा स्थित फल सब्जी मंडी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे खुदरा विक्रेताओं और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी आसानी होने वाली है। इसके अलावा खेल स्टेडियम के निर्माण का टेंडर और कन्वेंशन सेंटर के डीपीआर के लिए भी आदेश जारी हुआ है। वरुण सागर को गहरा किया जाने वाला है। जिसके लिए मिट्टी निकालने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को बोला गया है

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews