Hindi News

अंता उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, वसुंधरा-दुष्यंत संग दिखेगी बीजेपी की एकजुटता

Written by:Neha Sharma
Published:
अंता विधानसभा उपचुनाव में अब बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एंट्री होने जा रही है। चुनाव प्रचार थमने से चार दिन पहले यानी गुरुवार को सीएम शर्मा अंता में रोड शो करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेंगी।
अंता उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, वसुंधरा-दुष्यंत संग दिखेगी बीजेपी की एकजुटता

अंता विधानसभा उपचुनाव में अब बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एंट्री होने जा रही है। चुनाव प्रचार थमने से चार दिन पहले यानी गुरुवार को सीएम शर्मा अंता में रोड शो करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है, जिस पर सीएम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन मौजूद रहेंगे। पार्टी इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनाव में एकजुटता का संदेश देने की रणनीति पर काम कर रही है।

CM भजनलाल और वसुंधरा राजे का रोड शो

बीजेपी ने अंता सीट पर प्रत्याशी की घोषणा में देरी की थी, जिससे संगठन में मतभेद की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। विपक्ष ने भी पार्टी पर गुटबाजी के आरोप लगाए। अब सीएम, पूर्व सीएम और प्रदेशाध्यक्ष के एक मंच पर आने से पार्टी इन अटकलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि अंता में 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मांगरोल पहुंचेंगे। यहां वे सुभाष चौक से आजाद चौक होते हुए सीसवाली तिराहे तक रोड शो करेंगे। रास्ते में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया जाएगा। रोड शो शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद सीएम स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी समीकरणों पर चर्चा करेंगे।

मैदान में बीजेपी में प्रत्याशी मोरपाल सुमन

बीजेपी में प्रत्याशी मोरपाल सुमन के नाम की घोषणा के बाद से 3 नवंबर तक कोई बड़ा नेता प्रचार में नहीं आया था। केवल प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक बार अंता पहुंचे थे। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रचार की कमान संभाली और सीसवाली मंडल व अंता शहर मंडल के कार्यकर्ताओं से बैठक की। इससे पहले सांसद दुष्यंत सिंह ही लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे और जनसंपर्क कर रहे थे।

वसुंधरा राजे ने प्रचार के दौरान कहा था कि “मोरपाल के पीछे मैं और दुष्यंत दोनों हैं। उनकी जीत से जनता को तीन प्रतिनिधि मिलेंगे, जिससे क्षेत्र के काम तेजी से होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव “जन-बल और धन-बल” के बीच है। एक तरफ जनता की ताकत है और दूसरी तरफ पैसों की, और हमेशा जन-बल ही जीतता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews