Hindi News

Rajasthan Weather: 7 से 20 नवंबर के बीच कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम? क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
20 नवम्बर तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक कम रह सकता है।
Rajasthan Weather: 7 से 20 नवंबर के बीच कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम? क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Forecast : राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है ।खास करके जयपुर, बीकानेर, सीकर और अजमेर जैसे शहरों में सुबह और रातें और ठंडी हो सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किमी ऊँचाई पर 77°E देशांतर से 32°N अक्षांश के उत्तर में सक्रिय था, जो अब पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ गया है। इसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है।आने वाले दिनों में राज्य में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है,जिससे पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह (07 से 20 नवम्बर 2025 ) के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व शेष भागों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। प्रथम सप्ताह व द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व शेष भागों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

गुरूवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा ।
  • राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।
  • न्यूनतम तापमान नागौर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।
  • कई शहरों में गुरुवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया।
  • सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम, 7.5 डिग्री दर्ज हुआ।
  • अजमेर में 28.4 डिग्री, कोटा में 28.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.5 डिग्री, बाड़मेर में 34.5 डिग्री, जैसलमेर में 33.2 डिग्री, जोधपुर में 30.9 डिग्री, बीकानेर में 30.2 डिग्री, चूरू में 28.6 डिग्री ,श्री गंगानगर में 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • अजमेर में 13.7 डिग्री, कोटा में 17.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.8 डिग्री, बाड़मेर में 18.2 डिग्री, जैसलमेर में 17.5 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 14.2 डिग्री, चूरू में 10.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews