Hindi News

Lunar Eclipse 2022: नवंबर में लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, राशियों पर पडे़गा असर! जानें डेट-टाईम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। साल 2022 का आखरी ग्रहण (Chandra Grahan 2022) नवंबर में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी दिखेगा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम करीब साढ़े 5 बजे के बाद शुरू होकर शाम 6.19 तक रहेगा। करीब डेढ़ घंटे के इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़े..शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, सभी पंचायतों को मिलेगा लाभ, छात्रों का भी होगा सम्मान

भारत के अलावा यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखेगा।  खास बात ये है कि चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को है। इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक का महीना समाप्त हो जाता है। बता दे कि चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी एक सीधी रेखा में मौजूद रहती है।

यह भी पढ़े..हजारों पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 3 माह की पेंशन का लाभ, खाते में आएगी 4500 तक राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, एक पक्ष या 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना किसी बड़े अशुभ का संकेत माना गया है, क्योंकि 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण होने के 15 दिन के भीतर ही यह दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि हो सकती है। इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews