ज्योतिष, फेंगशुई (Fengshui Tips) और वास्तु ये ऐसी विद्या है, जो लगभग एक जैसी है। यह हमें हमारे आसपास मौजूद चीजों के बारे में जानकारी देती है। दरअसल हमारे घर में जो चीज है रखी होती है या जिन चीजों का हम इस्तेमाल करते हैं उसका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। फेंगशुई ऐसी विद्या है जो हमें बताती है कि किस चीज का किस तरह से इस्तेमाल करना हमारे लिए शुभ होता है।
यह तो हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा सकारात्मक वातावरण बना रहे। अगर चीज थोड़ी सी भी नेगेटिव होती है तो हमें लगता है कि सब कुछ जल्दी से ठीक हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि फेंगशुई में घर के हर कोने से जुड़े कोई ना कोई नियम बताए गए हैं। यह ज्यादा कठिन भी नहीं है और इनका पालन बहुत आसानी से किया जा सकता है। आप भी इन नियमों का पालन कर अपने घर की एनर्जी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। चलिए हम आपको मुख्य द्वार से जुड़े कुछ नियम बताते हैं जो नेगेटिविटी को दूर करते हैं।
मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें
फेंगशुई की माने तो हमारे घर में जिस भी काम की शुरुआत होती है वह मुख्य द्वार से ही होती है। यह ऊर्जा के आने का सबसे प्रमुख मार्ग होता है। इस जगह पर अगर विंड चाइम या चीनी सिक्के लटका दिए जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
कैसे करें: मुख्य द्वार पर जो सिक्के आपको लटकता है उन्हें लाल रंग के कपड़े में बांधकर दरवाजे के हैंडल में लगा दें। इससे घर में हमेशा सौभाग्य की दस्तक बनी रहती है। इस बात का खास ख्याल रखें कि यह सिक्के अंदर की और नहीं बल्कि बाहर की ओर लटके होना चाहिए। केवल मुख्य दरवाजे पर इन्हें लगा दे इतने में ही आपको असर दिखाई देने लगेगा।
चीनी सिक्के की तरह विंड चाइम भी बहुत शुभ माना गया है। अगर आप चाहते हैं कि घर की एनर्जी हमेशा पॉजिटिव बनी रहे तो इसे घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। जब विंड चाइम आपस में टकराता है तो खूबसूरत से आवाज निकलती है। यह आवाज अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती है।
इन बातों का रखें ध्यान
फेंगशुई में कुछ खास नियमों का उल्लेख किया गया है, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले तो मुख्य द्वार हमेशा साफ सुथरा होना चाहिए और चमकदार नजर आना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहती है।
- घर के मुख्य दरवाजे के आसपास रोशनी होनी चाहिए। यहां मौजूद अंधेरा नेगेटिविटी को बढ़ा सकता है इसलिए हमेशा रोशनी को बरकरार रखें।
- इतना ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार के आसपास जूते चप्पल इकट्ठे ना करें। ऐसा करने से समृद्धि के प्रवेश में मुश्किल आ सकती हैं।
- जो मुख्य द्वार है वह बहुत आसानी से खुलने और बंद होना चाहिए। अगर यह खोलते लगाते समय आवाज करता है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें।
- अगर यह चाहते हैं कि पॉजिटिविटी बनी रहे तो इसके लिए दरवाजे के पास मनी प्लांट या फिर जेड प्लांट रखें। यह दोनों ही पौधे समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करने का काम करते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






