Hindi News

गुरु बदलेगा 2022 में इन राशियों की किस्मत, शादी-नौकरी के खुलेंगे अवसर, धन की वर्षा

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नये साल 2022 के शुरु होने में सिर्फ 15 दिन बचे है। नए साल में ना सिर्फ कैलेंडर बदलेगा बल्कि राशिफल (Zodiac Sign) में भी बड़ा असर देखने को मिलेगा।कई ग्रहों की दशा बदलेगी की कई जातकों की किस्मत। साल 2022 में गुरु ग्रह 12 अप्रैल (Guru Transit 2022)को कुंभ राशि से होकर अपनी स्वयं की राशि मीन में प्रवेश करेगा, जिससे कई राषियों पर प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली है 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह को 9 ग्रहों में सबसे बड़ा और खास ग्रह माना गया है। ज्योतिष  (Astrology)में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है, ये देवताओं के गुरु माने गए हैं। इस ग्रह का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी अहम होता है। नये साल में बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा जातक की कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान और राशि परिवर्तन करने पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है।

जानिए किस राशि पर कैसा असर

कन्या राशि- नया साल 2022 में कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।जातकों पर गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा और साल के मध्य में धन लाभ होगा। पुराने कार्यों में सफलता प्राप्ति मिलेगी और निवेश में जमकर फायदा होगा। खासतौर पर जमीन-जायदाद में अच्छा फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक राशि: कन्या की तरह वृश्चिक राशि में भी इसका बहुत अच्छा असर देखने को मिलेगा। गुरु के परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को ना सिर्फ अच्छा फल देगा बल्कि धन कमाने के बहुत सारे अवसर भी खुलेंगे। नौकरी वालों के लिए साल 2022 कई मौके लेकर आएगा। आर्थिक लाभ बहुत होगा जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा।छात्रों के लिए भी साल बहुत शुभ रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए गुरु का गोचर लाभप्रद साबित होगा।

धनु राशि: साल 2022 में गुरु का मीन राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद होगा। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। पुरानी चुनौतियों से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक लाभ के सुनहरे कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन और मकान में निवेश करने से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारियों को काफी मुनाफा मिलने के योग है। जो जातक लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेषतौर पर फायदा मिल सकेगा।

कुंभ राशि: साल 2022 में आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है और तरक्की के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की होगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। नया व्यापार और निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस साल धन-दौलत में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के आसार रहेंगे। संपत्ति मामलों में विजय प्राप्त होगी। आमदनी अच्छी रहेगी और व्यापार में आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे और पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

नोट- किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित अपने ज्योतिष या पंडित से सलाह लें। यह जानकारी सिर्फ सामान्य तौर पर मिली जानकारियों के आधार पर दर्शाई गई है, इसमे बदलाव भी हो सकता है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews