Hindi News

26 फरवरी को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आ सकता है धन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
26 फरवरी को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आ सकता है धन

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। 26 फरवरी को मंगल ग्रह (Mars Transit 2022) का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे है।इससे राशियों पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब भी मंगल ग्रह किसी राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं तो सभी राशि के जातकों पर उसका शुभ और अशुभ प्रभाव होता है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

ज्योतिष की मानें तो भूमि पुत्र और साहस के दाता मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर  (Mangal Gochar 2022) में प्रवेश करने जा रहे हैं, इससे कई राशियों का भाग्य बदलने वाला है। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम ग्रह माना जाता है। यह सब ग्रहों का राजा होता है, राशियों (Mangal Rashi Parivartan 2022) में इसका बड़ा महत्व माना जाता है।मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी कहे जाते हैं। मंगल को मकर राशि में उच्च का और कर्क राशि में नीच का माना जाता है। कहते है अगर मंगल रूट जाए तो बनते काम बिगड़ जाते है और अगर मेहरबान हो तो सालों से रूके काम भी मिनटों में पूरे हो जाते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह शादी-ब्याह, भौतिक सुख-सुविधाओं,यश, शोर्य, युद्ध, सेहत, भाग्य, भूमि, व्यापार, जीवन और सफलता को भी तरह-तरह से प्रभावित करता है।  मकर और कुंभ राशि को शनि की राशि माना गया है, ऐसे में दोनों राशि के स्वामी शनि देव हैं, ऐसे में सबसे अधिक प्रभाव मकर राशि पर देखने को मिल सकता है। वही मिथुन, कन्या राशि में भी इसका मिला जुला असर देखने को मिल सकता है।इसके अलावा धनु और मीन राशि वाले लोगों को सेहत, सिंह राशि वालों को क्रोध और कर्क वाले मानसिक तनावों दूर रहने की कोशिश करें।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों को बड़ी राहत, जल्द खातों में ट्रांसफर होगी राशि! 25 जिलों को होगा लाभ

वही वृषभ और तुला राशि वालों को कुछ क्षेत्रों में लाभ होने के संकेत है।मेष राशि वालों के लिए करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और धन लाभ के योग बनेंगे। वृषभ राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा।धनु राशि वालों को धन लाभ और भविष्य की डील को लेकर खुशखबरी मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews