Hindi News

अटके काम होंगे पूरे, नौकरी में मिलेगी तरक्की, 4 जून तक इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Published:
Last Updated:
अटके काम होंगे पूरे, नौकरी में मिलेगी तरक्की, 4 जून तक इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। इस सप्ताह सभी ग्रह अलग अलग राशियों के भ्रमण पर हैं, जिनमे राहु व शुक्र मेष राशि में, सूर्य व बुध वृषभ राशि में,  शनि कुंभ राशि, गुरु-मंगल मीन राशि में,और केतु तुला राशि को प्रभावित कर रहे हैं। ग्रहों के इन बदलाव से इस सप्ताह कई राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और कुछ को करियर में लाभ मिल सकता है। जानते हैं उन राशियों के बारे में –

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : भोपाल के नामी स्कूल में धर्म परिवर्तन कराने का अभिभावक ने लगाया आरोप

मेष– गुरु का द्वादश व शनि के एकादश गोचर आपकी कामयाबी के द्वार खोलने जा रहा है। मंगलवार के बाद से जो रुके हुए काम हैं उनके पूरे होने की संभावनाएं बन रही हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहत भी अच्छी रहेगी। यदि आप job switch करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है।

वृषभ- इस सप्ताह गुरु व शुक्र के प्रभाव से रुके कामों के पूरा होने का समय है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। इस राशि वालों का परिवार संग यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन- व्यापारियों के लिए यह समय नई सौगात लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार से शनिवार तक का समय अनुकूल है। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है।

कर्क- शिक्षार्थियों के लिए सरल समय है। नौकरीपेशा लोगों को सोमवार से बुधवार तक प्रमोशन मिल सकता है।  जिनके काम रुके हुए हैं उनके काम शुक्रवार को पूरे हो सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वालो की सेहत के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल है, आपको अपनी सेहत के विषय में सावधान रहने की आवश्यकता है। सोमवार से चंद्रमा के वृषभ राशि में आ रहा है, जो कि आपकी प्रमोशन के रास्ते खोलते जा रहा है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष कर शनिवार को।

कन्या- इस सप्ताह अटके हुए काम सुचारू होंगे। मंगलवार से स्वास्थ्य की स्थिति सुधरेगी। शुक्र व राहु के अष्टम गोचर से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्य में तल्लीन होंगे।

यह भी पढ़ें – 17 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, जून में होगा बकाया एरियर का भुगतान, खाते में 40000 तक आएगी राशि

तुला- सूर्य व बुध के अष्टम गोचर से तरक्की के अवसर बनेंगे, संयम रखें। व्यापारियों के लिए गुरुवार से शनिवार तक का समय विशेष लाभ का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समाचार मिलने की संभावना है, जो कार्य आप करते हैं, उसमें ध्यान रखें। मित्रों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक- मंगलवार से गुरुवार तक बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ मन प्रसन्नता का कारण बनेगा।

धनु- आपके लिए यह सप्ताह नई सौगात लेकर आ रहा है। सोमवार के बाद शुक्र व चंद्रमा की स्थिति अनुकूल रहेगी। गुरु नौकरी में नए प्रस्ताव का कारण बन कर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा।

मकर–  राजनीति में कार्यरत कर्ताओं को किसी बड़े पद पर आसीन होने की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ- गुरु का द्वितीय व सूर्य के चतुर्थ भाव में होने से समय आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को इस सप्ताह में बुधवार के बाद नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

मीन- इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी बातों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। छात्रों के लिए यह सप्ताह हर दृष्टि से उत्तम रहेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews