इस साल जन्माष्टमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्रत रखने से होगा विशेष लाभ

इस साल जन्माष्टमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्रत रखने से होगा विशेष लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami) का बहुत खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उन्हीं के जन्म दिवस के रूप में पूरे देश भर में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग व्रत रखकर सुख-संपत्ति और संतान सुख प्राप्ति की इच्छा करते हैं। इस साल 18 और 19 अगस्त को अष्टमी तिथि पड़ रही है। कई शुभ और दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। वृद्धि योग और ध्रुव योग में पूजा करना बहुत शुभ होगा।

यह भी पढ़े… चुपके से लॉन्च हुआ Poco का सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे आकर्षक फीचर्स, बेहद कम है कीमत, यहाँ जानें डिटेल्स

17 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 18 अगस्त 8:41 तक वृद्धि योग रहेगा। 18 अगस्त रात 8:41 से लेकर 19 अगस्त 9:59 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल जन्माष्टमी का व्रत रखना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ होगा। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए जन्माष्टमी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। व्रत रखने से सुख, समृद्धि, परिवार में शांति और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस साल जन्माष्टमी का व्रत इन राशियों के लिए बहुत शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए इस साल जन्माष्टमी का व्रत रखना किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कर्क राशि के लोगों द्वारा जन्माष्टमी का व्रत रखने से उनके जीवन में सफलता आएगी और धन की वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए भी जन्माष्टमी का व्रत तरक्की और सफलता लाएगा। व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में तरक्की होगी छात्रों को भी अच्छा परिणाम मिलेगा।

यह भी पढ़े… इन 5 घरेलू नेचुरल कफ सिरप से पाए सूखी खांसी से छुटकारा, कभी नहीं होगा Dry cough

मिथुन राशि

इस साल जन्माष्टमी का व्रत रखने से मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ होगा। कमाई के नए कमाई के नए मार्ग खुलेंगे किसी संपत्ति में इन्वेस्ट करना बहुत शुभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

सिंह राशि

जन्माष्टमी का यह शुभ दिन सिंह राशि के सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगा। इस साल जन्माष्टमी उन कलाकारों के लिए बहुत शुभ होगा, जिनकी राशि सिंह है। रियल इस्टेट से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कृपया विद्वानों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews