Hindi News

विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को अर्पित करें ये चीजें, जानें किस राशि के जीवन में कौन सी वस्तु लाएगी समृद्धि

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। चलिए हम आपको बताते हैं की राशि के मुताबिक इस दिन गणेश जी को क्या अर्पित करें।
विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को अर्पित करें ये चीजें, जानें किस राशि के जीवन में कौन सी वस्तु लाएगी समृद्धि

विनायक चतुर्थी के दिन को बहुत ही खास माना गया है। वैसे भी चतुर्थी एक ऐसा दिन होता है जिसे भगवान श्री गणेश से जोड़कर देखा गया है। बप्पा ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के दाता है और उनकी पूजा से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। चतुर्थी के दिन व्रत करने का तो विशेष महत्व है ही इसके साथ दान का भी खास महत्व माना गया है।

हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है। व्रत करने के साथ दान करने का इस दिन विशेष महत्व है। ज्योतिष के मुताबिक इसकी मदद से कुंडली में ग्रहों की अशुभता दूर हो जाती है। भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से इस व्रत को रखा जाता है। पहले आपको बता देते हैं कि इस दिन किस चीज का दान करना बहुत शुभ होता है। आप यह दान राशि के मुताबिक कर सकते हैं।

विनायक चतुर्थी पर अर्पित करें ये चीजें

मेष

मेष राशि के लोगों को इस दिन गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे बप्पा प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को इस दिन बप्पा को दही अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की बढ़ाओ का नाश हो जाता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को इस दिन गणपति जी को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए। यह बप्पा की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है।

कर्क

कर्क राशि के लोग अगर चतुर्थी पर गणेश जी को नारियल अर्पित करते हैं तो उनके जीवन में शुभता का आगमन होता है।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को इस दिन गणेश जी को मोदक अर्पित करना चाहिए। मोदक बप्पा की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसका भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को विघ्नहर्ता को केले अर्पित करना चाहिए। केले के भूख से पापा जीवन के संकटों का नाश करते हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर बप्पा को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को गौरी पुत्र गणेश को हलवे का भोग लगाना चाहिए। ये उनकी प्रिय वस्तुओं में से एक है। ये गाजर का हलवा हो तो ओर भी अच्छा है।

धनु

धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए। इसका भोग लगाने से बप्पा प्रसन्न होते हैं।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को शमी के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को इस दिन शिव पुत्र गणेश को लड्डू और काले तिल अर्पित करने चाहिए। यह दोनों चीज जीवन के संकटों को दूर करती है।

मीन

मीन राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को केले चढ़ाना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews