BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानिए इसकी वजह

BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानिए इसकी वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) ने अपने फैंस को झटका देते हुए इंडियन सुपर लीग(ISL) टीम एटीके मोहन बागान एफसी (ATK Mohan Bagan FC) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस इस्तीफे की वजह RPSG वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है जिसने हाल ही में 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एक IPL टीम के अधिकार जीते हैं।

दरअसल  इंडियन सुपर लीग(ISL) टीम एटीके मोहन बागान एफसी (ATK Mohan Bagan FC) का स्वामित्व RPSG वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है जिसने सोमवार को लखनऊ में IPL की बोली में 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर IPL टीम के अधिकार जीते हैं। चूँकि अब RPSG वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड IPL की दौड़ में शामिल हो गया है इसलिए सौरव गांगुली कोई टकराव नहीं चाहते।  इस्तीफे की पुष्टि क्रिकबिज ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली ने बुधवार को क्रिकबज से कहा “मैंने इस्तीफा दे दिया है। ”

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, पुष्य नक्षत्र में खरीदने का अच्छा अवसर

गौरतलब है कि संजीव गोयनका के मालिकाना हक़ वाली RPSG ग्रुप की एटीके मोहन बागान एफसी (ATK Mohan Bagan FC) अधिकृत वेबसाइट पर अभी तक सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का नाम निदेशक के तौर पर लिखा जाता रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Corona: फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज फिर 19 केस, इन जिलों की हालत गंभीर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews