Cricket News : दक्षिण अफ्रीका सीरीज से लेकर आयरलैंड सीरीज तक क्या हैं महत्वपूर्ण खबरें, आइए पढ़ें

Cricket News : दक्षिण अफ्रीका सीरीज से लेकर आयरलैंड सीरीज तक क्या हैं महत्वपूर्ण खबरें, आइए पढ़ें

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ टी 20 सीरीज (India vs South Africa T20 Series) खेल रही है।  दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं, अंतिम मुकाबला रविवार को खेला जायेगा और जो इस मैच को जीतेगा सीरीज उसी के नाम होगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगी।

भारत के मैदानों पर इस समय खेली जा रही भारत – दक्षिण अफ्रीका टी 20 क्रिकेट सीरीज अब अपने अंतिम दौर में पहुँच चुकी है। 2 -1 से पीछे चल रही भारत की टीम ने राजकोट टी 20 जीतकर स्कोर 2-2 कर सीरीज को रोचक बना दिया है।  अब सबकी निगाहें सीरीज के आखिरी मैच पर हैं जो रविवार 19 जून को बेंगलोर में खेला जायेगा।  जो टीम इस मैच को जीत लेगी वो सीरीज जीत जायेगी।

ये भी पढ़ें – 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा MP, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई

दक्षिण अफ्रीका सीरीज ख़त्म होने के बाद टीम इंडिया का आयरलैंड (India vs Ireland T20 Series) दौरा है। आयरलैंड के दौरे के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है वहां टीम इंडिया और आयरलैण्ड के टीमों के बीच दो टी 20 मैच खेले जाने हैं। लेकिन मैच के लाइव प्रसारण को देखने के लिए आपको अपनी नींद से समझौता करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के पद और वेतन में वृद्धि को लेकर मंत्रालय ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि भारत आयरलैंड के बीच जो मुकाबले खेले जाएंगे भारतीय समय के अनुसार वो रत 9 बजे शुरू होंगे और दे रात करीब 1 बजे तक चलेंगे। इसलिए आपको अपने सोने की आदत में कुछ सुधार करना होगा।  सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। पहला मैच रविवार को खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें – Shahrukh Khan बने केकेआर के बाद महिला क्रिकेट टीम के मालिक

भारतीय टीम : हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), युजवेंद्र जहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

आयरलैंड की टीम : एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews