Hindi News

इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला, वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दरअसल महिला टी20 वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस खबर में जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला, वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

3 अक्टूबर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। दरअसल यह क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास मौका होने वाला है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में दुनिया की सभी बड़ी महिला क्रिकेट टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। जानकारी दे दें कि पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में होना तय हुआ था, लेकिन छात्र विरोधों के कारण इसे अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिफ्ट कर दिया गया है।

दरअसल टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। जिसका इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से होता है। वहीं आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर को यह मुकाबला खेला जाएगा। दरअसल यह मैच दर्शकों के लिए एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

दो ग्रुपों में टीमों को बांटा

वहीं जानकारी दे दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा जा चुका है। जानकारी के अनुसार ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमें मुकाबला करने वाली है। इसके साथ ही टूर्नामेंट का प्रारूप ग्रुप चरण और नॉकआउट दौर पर निर्धारित होगा, इसमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारत के मुकाबले

जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह महा अभियान 4 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जब भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी। वहीं इसके बाद, 6 अक्टूबर को क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक, भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार ग्रुप स्टेज के अन्य मुकाबलों में भारत 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगा।

वहीं इस प्रकार, भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल देखें तो टीम को, 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ, 6 अक्टूबर को पाकिस्तान साथ, 9 अक्टूबर को श्रीलंका, और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews