IND VS SA 1st ODI : 31 रनों से हारा भारत, सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 की बढ़त

IND VS SA 1st ODI : 31 रनों से हारा भारत, सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली,  डेस्क रिपोर्ट।  दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले वनडे में 31 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।  297 रनों का पीछा करते हुए भारत की टीम 265 रन ही बना सकी और 31 रनों से मैच हार गई।  भारत की तरफ से शिखर धवन (79), विराट कोहली (51) और शार्दुल ठाकुर (नॉटआउट 50) ही क्रीज पर टिक पाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए, इसमें रस्सी वेन डर डुसेन ने नाबाद 129 रनों की बड़ी पारी खेली जबकि कप्तान टेम्बा वाबुमा ने शानदार 110 रन बनाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews