MP Breaking News

Welcome

Sat, Dec 6, 2025

IND vs SA दूसरे वनडे से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 62 साल की उम्र दुनिया छोड़ गया ये दिग्गज खिलाड़ी

Written by:Rishabh Namdev
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला रांची में खेला गया था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीता था। जबकि अब दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया।
IND vs SA दूसरे वनडे से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 62 साल की उम्र दुनिया छोड़ गया ये दिग्गज खिलाड़ी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट की दुनिया में शोक छा गया है। बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी मौत उनके अपार्टमेंट में हुई है। हालांकि मौत का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। उनकी मौत की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। क्रिकेट की दुनिया के लिए यह बड़ा झटका है। बता दें कि रॉबिन स्मिथ 1992 वर्ल्ड कप उपविजेता टीम का हिस्सा थे।

इंग्लैंड की ओर से इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर दुखी है। इंग्लैंड और हेम्पशायर के एक महान खिलाड़ी। रेस्ट इन पीस।

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज माने जाते थे

वहीं इंग्लैंड मीडिया की मानें तो रॉबिन स्मिथ की मौत उनके अपार्टमेंट में हुई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि रॉबिन स्मिथ बीमार नहीं थे। ऐसे में उनकी अचानक मौत से सभी हैरान रह गए हैं। क्रिकेट जगत में सदमा छा गया है। अभी तक रॉबिन स्मिथ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। रॉबिन स्मिथ के करियर पर नजर डालें तो इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक उन्होंने क्रिकेट खेला है। वह दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1988 से 1996 के बीच कुल 133 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिनमें 6500 से ज्यादा रन बनाए। रॉबिन स्मिथ इंग्लैंड के बड़े बल्लेबाज माने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 13 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं।

करियर पर नजर डालें

वहीं रॉबिन स्मिथ का टेस्ट करियर भी शानदार रहा है। इंग्लैंड के लिए रॉबिन स्मिथ ने 62 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 112 पारियों में 4236 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में रॉबिन स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा है। उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं। वहीं वनडे में भी रॉबिन स्मिथ के बल्ले ने आग उगली है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए कुल 71 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2419 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में रॉबिन स्मिथ के बल्ले से चार शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में रॉबिन स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रहा है। वनडे क्रिकेट में रॉबिन स्मिथ को एक महान बल्लेबाज के रूप में गिना जाता है।