Hindi News

भारत ने साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज जीती, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, विराट कोहली ने फिर खेली मैच विनिंग पारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली है। इस मुकाबले में जायसवाल के बल्ले से भी शानदार शतक की पारी देखने को मिली है। जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है।
भारत ने साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज जीती, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, विराट कोहली ने फिर खेली मैच विनिंग पारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। एक बार फिर विराट कोहली के बल्ले से शानदार अर्धशतक देखने को मिला है, जबकि भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक पारी खेली है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने मात्र 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा ने 73 गेंद में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। दरअसल दक्षिण अफ्रीका की पारी को पहले भारतीय टीम ने कम रनों पर समेट दिया और फिर भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली।

क्विंटन डी कॉक ने 106 रनों की शानदार पारी खेली

मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत ने 2 साल बाद वनडे में कोई टॉस जीता है। 2 साल से भारतीय टीम ने कोई भी टॉस नहीं जीता था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का पहला विकेट मात्र एक रन के स्कोर पर गिर गया। रयान रैकेल्टन जीरो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा। क्विंटन डी कॉक ने 126 गेंद में 106 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान तेंबा बवुमा ने 48 रन बनाए। बवुमा ने 67 गेंद में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। वहीं मैथ्यू ब्रीजके ने भी 24 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा डेविड ब्रेवस्टर ने 29 रन बनाए। हालांकि भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के चलते साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 270 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्ण ने लिए। दोनों ही खिलाड़ियों ने चार-चार विकेट अपने नाम किए, जबकि रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारतीय बल्लेबाजों का कहर

वहीं 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 73 गेंद में 75 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के बल्ले से 7 चौके और तीन छक्के निकले, जबकि जायसवाल ने ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की बड़ी साझेदारी की। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को नहीं रोक पाए। विराट कोहली से जिस प्रकार की उम्मीद थी उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन तीसरे मुकाबले में किया। बता दें कि इससे पहले दो मुकाबलों में विराट कोहली शतक लगाकर विशाखापट्टनम पहुंचे थे। पहले मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 135 रनों की पारी देखने को मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने 102 रन बनाए थे। वहीं अब तीसरे और अंतिम निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई है। विराट कोहली ने इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews