MP Breaking News

Welcome

Sat, Dec 6, 2025

IND vs SA दूसरे मुकाबले में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11! इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर

Written by:Rishabh Namdev
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार से हो सकती है चलिए इस पर नजर डालते हैं।
IND vs SA दूसरे मुकाबले में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11! इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर

कल यानी 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम किया था, जिसके चलते इस सीरीज में भारत पहले ही एक शून्य से आगे चल रहा है। हालांकि दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कल होने वाले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम किसी भी हालत में जीतना चाहेगी और साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा। आमतौर पर इस मैदान पर टॉस महत्वपूर्ण होता है। लेकिन एक आंकड़ा भारतीय फैंस को हैरान कर रहा है। पिछले 2 सालों से भारतीय टीम की किस्मत टॉस में बेहद खराब है। रांची में भी केएल राहुल ने टॉस हारा था, जिसके चलते भारत लगातार 19 वनडे में टॉस हार चुका है। पिछले 2 सालों से भारत ने वनडे क्रिकेट में टॉस नहीं जीता है। कप्तान पर कप्तान बदलते गए लेकिन भारतीय टीम का टॉस हारने का सिलसिला नहीं टूटा।

पिच रिपोर्ट पर नजर डालें

वहीं कल होने वाले मुकाबले में टॉस के बाद सबसे ज्यादा चर्चा भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही है। भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ रायपुर के मैदान पर उतरेगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। सबसे पहले अगर पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो बता दें कि इस मैदान पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। टीम अपने साथ एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज शामिल कर सकती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसे में भारतीय टीम हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ एक और तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकती है।

फॉर्म में दोनों सीनियर खिलाड़ी

हल्की तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के चलते बल्लेबाजों के लिए यहां परेशानी हो सकती है। लेकिन पिछले मुकाबले पर नजर डालें तो विराट कोहली भारतीय टीम की ओर से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में भारतीय फैंस एक बार फिर विराट कोहली से इस तरह की पारी की उम्मीद करेंगे। जबकि रोहित शर्मा भी अर्धशतक लगाकर आउट हुए थे। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों का मौजूदा फॉर्म भारत के फैंस को उत्साहित कर रहा है।

इन खिलाड़ियो को मिल सकता है मौका

भारत की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो भारत पहले मुकाबले को जीतने के बाद इस मैदान पर उतरने वाला है। ऐसे में भारत ज्यादा बदलाव करने पर फोकस नहीं करेगा। हालांकि तेज गेंदबाजी में भारत बदलाव कर सकता है, लेकिन पिछले मुकाबले में भी भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा था। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे। ऐसे में रायपुर के मैदान पर भी भारतीय टीम तेज गेंदबाजी के इसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। जबकि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। हालांकि ऋषभ पंत को भी इस मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। अगर ऋषभ पंत टीम में आते हैं, तो ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर जाना पड़ सकता है। ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है और स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव नजर आ सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत/ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।