MP Breaking News
Mon, Dec 8, 2025

क्या तीसरे दिन ही समाप्त हो जाएगा IND vs SA का पहला टेस्ट मैच? भारत के बल्लेबाज कर सकते हैं कमाल

Written by:Rishabh Namdev
क्या भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का रिजल्ट तीसरे दिन ही निकल आएगा? अब तक खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार खेल दिखाया है हालांकि भारत की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है। लेकिन भारत साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर आलआउट करने के बाद अब तीसरे दिन ही मैच समाप्त करना चाहेगी।
क्या तीसरे दिन ही समाप्त हो जाएगा IND vs SA का पहला टेस्ट मैच? भारत के बल्लेबाज कर सकते हैं कमाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। साउथ अफ्रीका ने अब तक दूसरी पारी में मात्र 153 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है। अब भारत के पास आज ही मुकाबले को समाप्त करने का मौका रहेगा। इस मुकाबले में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है, हालांकि भारत के लिए छोटा स्कोर चेज़ करना भी आसान नहीं रहेगा। दरअसल पहली पारी भारत की भी 189 रनों पर समाप्त हो गई थी।

अब तक के मुकाबले में स्पिनर्स ने शानदार काम किया है। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी पर नजर डाली जाए तो उनकी ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान तेंबा बावुमा ने बनाए हैं। बावुमा ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली है और क्रीज पर जमे हुए हैं।

रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए

भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की है। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है, जबकि कुलदीप यादव ने भी दो विकेट हासिल किए हैं। जैसा कि मैच से पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि तीसरे दिन स्पिनर्स का गेम बेहद अहम हो जाएगा ऐसे में भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहेगा। अगर साउथ अफ्रीका की टीम भारत को 200 से ज्यादा का स्कोर चेज़ करने के लिए देती तो भारत के लिए यह मुश्किल वाला लक्ष्य हो सकता था। लेकिन अब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को जल्द ही ऑल आउट कर दिया है ऐसे में अब भारत ने इस मुकाबले में अपने आप को मजबूत कर लिया है।

मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें

वहीं इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समाप्त हो गई थी। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर एडेन मार्कराम ने बनाया था। मार्कराम ने 31 रनों की पारी खेली थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले थे। हालांकि भारत से उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाएगी लेकिन भारतीय टीम भी 189 रनों पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में मात्र 62 ओवर खेले। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल के बल्ले से निकले। राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के हार्मर ने चार विकेट हासिल किए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी भी लगभग समाप्त होने वाली है और भारत के पास यह मुकाबला तीसरे दिन ही जीतने का मौका रहेगा।