IND VS WI 1st ODI : भारत ने जीता 1000 वां वनडे, WI को 6 विकेट से हराया

IND VS WI 1st ODI : भारत ने जीता 1000 वां वनडे, WI को 6 विकेट से हराया

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। वेस्टइंडीज के साथ खेला गया वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने 6 विकेट (IND VS WI 1st ODI ) से जीत लिया।  इस मैच में एक रोचक मोड़ उस समय आया जब रिव्यू को लेकर कन्फ्यूजन हो गया।  उस समय पूर्व  कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा की मदद की , रोहित ने भी कोहली की बात मानी और फैसला भारत के हक़ में गया।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग को चुना। बॉलिंग लेने का फैसला सही साबित हुआ। भारत को पहले सफलता तीसरे ओवर में मिली, मोहम्मद शिराज ने पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर होप को आउट कर दिया।  10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 39 रन था। भारत को 12वे ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने ब्रेंडन किंग को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुन्दर ने ब्रावों को Lbw आउट कर दिया। इस तरह वेस्टइंडीज की पूरी टीम 43.5 ओवर में 176 राण बनाकर ऑल आउट हो गई।  मैच में यजुवेंदर चहल ने वनडे के 100 विकेट पूरे किये।

ये भी पढ़ें – MP School : नए सत्र में बंद होंगे 151 सरकारी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने तैयार किया प्रस्ताव, ये है कारण

पारी के दौरान उस समय एक रिव्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी जब 22 वे ओवर में यजुवेंदर की गेंद क्रुक्स के बल्ले को छूते हुए सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। भारत की अपील को अम्पायर ने ख़ारिज कर दिया।कप्तान रोहित ने ऋषभ पंत से राय पूछी तो उन्होंने मना किया लेकिन तभी विराट रोहित के पास आये और कहा कि बॉल क्रुक्स के बैत पर लगी है रिव्यू लेना चाहिए, रोहित ने विराट की बात मानी और रिव्यू ले लिया और फिर फैसला भारत के पक्ष में गया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : स्मैक तस्कर से हफ्ता वसूली के आरोपी ASI, हेड कांस्टेबल निलंबित

वेस्टइंडीज के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की सलामी जोड़ी ईशान किशन और रोहित शर्मा ने 50 रनों की पार्टनरशिप 8 ओवर में पूरी की।  रोहित ने 6 लगाकर अपना 44 वां अर्ध शतक पूरा किया।  भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा।  इस समय भारत का स्कोर 84 रन था।  इसके बाद विराट कोहली ए लेकिन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरा विकेट ईशान किशन के रूप में 115 के स्कोर पर गिरा, चौथा विकेट 116 पर गिर गया। इसके बाद भारत ने कोई भी विकेट नहीं खोया और विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews