19 सितंबर से यूएई में फिर शुरू होगा IPL 2021, फाइनल 15 अक्टूबर को

19 सितंबर से यूएई में फिर शुरू होगा IPL 2021, फाइनल 15 अक्टूबर को

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यूएई (UAE) में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें एडिशन के फिर से शुरू होने की तारीख तय कर दी है। पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि फाइनल का आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाएगा, इस दिन भारत में दशहरा मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-यामी गौतम की शादी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, मिल रही दुआएं

बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बीच हालिया बैठकों की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय बोर्ड को विश्वास है कि शेष आईपीएल खेल दुबई, शारजाह और अबू धाबी में सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे।
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच चर्चा वास्तव में अच्छी रही और ईसीबी ने हमें पहले ही इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए मौखिक मंजूरी दे दी थी। सत्र फिर से शुरू होने के बाद पहला मैच 19 सितंबर को होगा। जबकि फाइनल 15 अक्टूबर को होगा।

विदेशी खिलाड़ियों मैचों में खेलने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि बातचीत जारी है और भारतीय बोर्ड को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। बोर्ड इस बात पर फोकस कर रहा है कि विदेशी खिलाड़ी ज्यादातर उपलब्ध हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम भविष्य की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews