Hindi News

IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 के फाइनल में इन वजहों से जीत सकती है कोलकाता की टीम, आज हैदराबाद से है आखिरी मुकाबला

Published:
IPL 2024 Final: इस सीजन का आखिरी मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में टीम को हराना हैदराबाद के लिए इतना आसान नहीं होगा।
IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 के फाइनल में इन वजहों से जीत सकती है कोलकाता की टीम, आज हैदराबाद से है आखिरी मुकाबला

IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पर कोलकाता की टीम ने पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं हैदराबाद की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में जीत हासिल कर यहां तक का सफर तय किया। अब तक के मुकाबले में हैदराबाद के सामने कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है।

इस सीजन कोलकाता का हैदराबाद से तीसरा मुकाबला

आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये तीसरा मुकाबला होने जा रहा है। कोलकाता ने लीग मैचों में हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं प्लेऑफ में भी कोलकाता ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए हैदराबाद को हराया था अब दोनों टीमों का मुकाबला फाइनल में होने जा रहा है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी कोलकाता जीतती है या हैदराबाद अपने हार का बदला लेती है।

सुनील नारायण की बल्लेबाजी हैदराबाद के सामने बड़ी चुनौती

कोलकाता टीम के लिए आईपीएल 2024 में सुनील नारायण एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने अपने खतरनाक बैटिंग के साथ घातक बॉलिंग करके टीम को कई बार जीत दिलाई है। वहीं आज हैदराबाद के खिलाफ होने जा रहे मुकाबले में को अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हो सकते हैं। इस सीजन की बात करें तो सुनील ने कुल 13 मैचों में 482 रनों की पारी खेली है, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं उन्होंने टीम के लिए 16 विकेट भी हासिल किए हैं।

क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीमों ने जीते छह फाइनल

इस सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया था। अगर रिकॉर्डस पर नजर डाले तो पता चलता है कि पिछले छह फाइनल मैच जीतने वाली टीम ने पहले क्वालीफायर मैच को जीता था। अगर इस बार भी ऐसा संयोग रहा तो कोलकाता की टीम आसानी से मुकाबला जीत सकती है।

कोलकाता के पास मजबूत बैटिंग के साथ बॉलिंग भी

कोलकाता की टीम के पास अच्छे बल्लेबाज के साथ अच्छे गेंदबाज भी हैं। सुनील नारायण के साथ वेंकटेश अय्यर हैदराबाद के खिलाफ कमाल दिखा सकते हैं। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कई मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है। जबकि
टीम के लिए रिंकू सिंह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। कोलकाता की टीम के पास मिचेल स्टार्क जैसा घातक गेंदबाज भी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saumya Srivastava
लेखक के बारे में
पत्रकार बनने का सपना तो स्कूल के समय से ही था। फिर इस सपने को पंख लगाने के लिए मैंने DDU गोरखपुर से पत्रकारिता में स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही सीखने के लिए मैंने अनादि टीवी में इनपुट डेस्क पर काम किया फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए द सूत्र में काम किया फिर एमपी ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली हूं। मैं पॉलिटिकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल पर खबरें लिखती हूं। View all posts by Saumya Srivastava
Follow Us :GoogleNews