Hindi News

IPL 2024 Final Match : आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला, कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगी खिताबी जंग, जानें किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
IPL 2024 Final Match : आईपीएल 2024 के इस सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा। सभी क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी हुई है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7. 30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2024 Final Match : आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला, कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगी खिताबी जंग, जानें किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी!

IPL 2024 Final Match : आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का फाइनल मुकालबा आज यानी 26 मई को होगा। यह खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दरअसल दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं आज के इस मुकाबले से आईपीएल 2024 की विनर टीम का पता लग जाएगा।

रोमांचक होगा फाइनल मुकाबला:

दरअसल कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि इससे पहले दोनों टीमों के बीच क्वालीफाई 1 का मुकाबला खेला गया था जिसमें कोलकाता ने हैदराबाद को हरा दिया था और फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन अब हैदराबाद एक बड़ा उलटफेर कर सकती है और फाइनल मुकाबले में कोलकाता के सामने एक बड़ी चुनौती बन सकती है। आपको बता दें यदि फाइनल में हैदराबाद कोलकाता को हरा देती है तो हैदराबाद के पास दूसरी आईपीएल ट्रॉफी हो जाएगी।

अंक तालिका में टॉप पर कोलकाता:

इससे पहले लीग मैच की बात की जाए तो, कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ज़्यादा मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर रही थी। कोलकाता की टीम ने कुल 14 लीग मैचों में से 9 में जीत दर्ज की थी, जबकि 3 में हारी थी। वहीं इसके दो मैच बारिश की वजह से बेनतीजा भी रहे थे। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 लीग मैचों में से 8 में जीत दर्ज की थी, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही टीम का एक मैच बेनतीजा भी रहा था।

लीग मैच में केकेआर हैदराबाद पर रही भारी:

वहीं बता दें कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए हैदराबाद को 4 रनों से हराया था। पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 208/7 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 204/7 रन ही बना पाई थी।

कोलकाता बनाम हैदराबाद हेड टू हेड:

इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों में कोलकाता की टीम ने शानदार बढ़त बनाते हुए 17 मुकाबले में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद की टीम सिर्फ 9 मैच जीते है। अब देखना ये होगा कि आज फाइनल मुकाबले में केकेआर और हैदराबाद क्या कमाल दिखाती हैं।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, ऐडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नितिश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और शाहबाज अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews