Hindi News

काव्या मारन इन 3 खिलाड़ियों पर फिर खेलेगी बड़ा दांव! रिटेंशन लिस्ट में नहीं होंगे ये नाम शामिल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2026 की तैयारी सभी फ्रेंचाइजियां जोर-शोर से कर रही हैं। 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा नज़रें सनराइजर्स हैदराबाद पर टिकी हुई हैं। काव्या मारन की टीम किन बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी यह देखना दिलचस्प रहेगा।
काव्या मारन इन 3 खिलाड़ियों पर फिर खेलेगी बड़ा दांव! रिटेंशन लिस्ट में नहीं होंगे ये नाम शामिल

आईपीएल 2026 में अभी काफी समय है लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। दरअसल दिसंबर में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। एक तरफ रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर ट्रेड डील की खबरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लगभग यह डील हो चुकी है। तरह-तरह के मीम्स इस दौरान बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सभी की निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद पर टिकी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं। टीम के पास तीन ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम किसी भी हालत में रिलीज नहीं करना चाहेगी। टीम की मालकिन काव्या मारन इन तीनों खिलाड़ियों को किसी भी हालत में टीम से नहीं जाने देंगी।

दरअसल, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और सनराइजर्स को टॉप टीमों में शामिल किया है। आईपीएल 2025 हो या 2024 टीम ने बड़े स्कोर बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम भी रही है और इसमें सबसे बड़ा हाथ इन तीनों खिलाड़ियों का रहा है।

कप्तान पैट कमिंस

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कप्तान पैट कमिंस का है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला था। जब से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में गई है, टीम एक अलग अंदाज़ में मैदान में उतरी है। हालांकि पिछले सीजन पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छठे नंबर पर रही थी, लेकिन टीम ने अंत तक प्लेऑफ की उम्मीद नहीं तोड़ी थी। जबकि साल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने फाइनल मुकाबला खेला था। ऑस्ट्रेलिया को भी पैट कमिंस ने दो आईसीसी ट्रॉफियां दिलाई हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर उन्हें टीम में बनाए रखेगी। पिछले दो सीजन में बेहतर गेंदबाज पैट कमिंस ने 34 विकेट हासिल किए हैं और बल्लेबाजी में भी योगदान दिया है।

दूसरा नाम ट्रैविस हेड

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम ट्रैविस हेड का है। सनराइजर्स को इस स्थिति में पहुंचाने में ट्रैविस हेड का बड़ा योगदान रहा है। ट्रैविस हेड ने पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। साल 2024 के आईपीएल में ट्रैविस हेड के बल्ले से सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा रन निकले थे। हेड ने पूरे सीजन में 567 रन बनाए थे। ट्रैविस हेड टीम को मजबूत शुरुआत देते हैं जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होती है। ऐसे में टीम किसी भी हालत में ट्रैविस हेड को रिलीज नहीं करेगी।

अभिषेक शर्मा

वहीं इस लिस्ट में अंतिम नाम अभिषेक शर्मा का होने वाला है। अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम में मौका मिला। साल 2019 से ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को अपनी टीम में बनाए रखा है। अभिषेक शर्मा ने साल 2024 के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। ट्रैविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 और 2025 में मिलाकर 1864 रन बनाए हैं जो कि एक सलामी जोड़ी के लिए शानदार स्कोर है। ऐसे में सनराइजर्स की टीम अभिषेक को भी बाहर नहीं करेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews