Hindi News

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार डक पर नासिर हुसैन ने दी सलाह, कहा- ‘सुपर 8 से पहले कमरे में बंद होकर अपनी बेस्ट पारियां देखें’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शून्य पर आउट हो गए, जो उनका लगातार तीसरा डक था। उनकी इस खराब फॉर्म पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इसे तकनीकी से ज्यादा मानसिक दबाव बताते हुए आत्मविश्वास वापस पाने का एक अनूठा तरीका सुझाया है।
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार डक पर नासिर हुसैन ने दी सलाह, कहा- ‘सुपर 8 से पहले कमरे में बंद होकर अपनी बेस्ट पारियां देखें’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार ओपनर और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का सबब बन गई है। नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में हुए मुकाबले में भी अभिषेक अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। यह इस टूर्नामेंट में उनका लगातार तीसरा गोल्डन डक था, जिसने फैंस और क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जिस बल्लेबाज के बल्ले से रनों की बारिश की उम्मीद की जा रही थी, वह अब एक-एक रन के लिए संघर्ष करता दिख रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में अभिषेक ने सिर्फ तीन गेंदें खेलीं और एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी इस लगातार विफलता पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी राय रखी है।

मानसिक समस्या है, तकनीकी नहीं: नासिर हुसैन

नासिर हुसैन का मानना है कि अभिषेक शर्मा की समस्या तकनीकी नहीं, बल्कि मानसिक है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार शून्य पर आउट होना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। हुसैन के अनुसार, यह सिर्फ खराब फॉर्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी स्थिति है जो खिलाड़ी के दिमाग पर गहरा असर डालती है।

“तीन डक आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। यह वैसा नहीं है कि आप 10-20 रन बना रहे हों। यह उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी गिरावट है।” — नासिर हुसैन

हुसैन ने जोर देकर कहा कि इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए अभिषेक को तकनीकी सुधार से ज्यादा मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत है।

सुपर 8 से पहले आत्मविश्वास पाने का अनोखा फॉर्मूला

नासिर हुसैन ने अभिषेक शर्मा को इस मानसिक दबाव से बाहर निकलने के लिए एक दिलचस्प सलाह दी है। उन्होंने आईसीसी से बातचीत में कहा कि अभिषेक को अगले कुछ दिन क्रिकेट से दूर रहकर खुद को मानसिक रूप से तरोताजा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “अभिषेक को अगले कुछ दिनों तक अपने कमरे में बैठकर अपने शानदार बल्लेबाजी वाले वीडियो देखने चाहिए। उन्हें अपने विश्लेषक से कहना चाहिए कि वे उनकी बेहतरीन पारियों के वीडियो भेजें। दो दिन तक बस यही देखें और खुद को याद दिलाएं कि वे कितने महान हिटर और बल्लेबाज हैं। इससे उनका दिमाग एक सकारात्मक स्पेस में आएगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews