Hindi News

PAK vs SL दूसरे वनडे मुकाबले पर इस्लामाबाद में हुए हमले के बाद मंडराया खतरा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया

Written by:Rishabh Namdev
Published:
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाल ही में एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसके बाद अब क्रिकेट की दुनिया में भी खौफ का माहौल है। दरअसल इस समय पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंका की टीम इस समय पाकिस्तान में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ अब दूसरा वनडे मुकाबला श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी खेलना नहीं चाहते हैं।
PAK vs SL दूसरे वनडे मुकाबले पर इस्लामाबाद में हुए हमले के बाद मंडराया खतरा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया

इस समय पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज चल रही है। पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी। वहीं अब दूसरा वनडे मुकाबला 13 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन अब इस वनडे मुकाबले पर संकट मंडरा रहा है। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके के बाद इस मुकाबले पर रद्द होने का खतरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है।

हालांकि जहां धमाका हुआ था वहां से रावलपिंडी स्टेडियम की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। इसी मैदान पर पहला वनडे मुकाबला भी खेला गया था। पहला वनडे मुकाबला भी धमाके के बाद खेला गया था जिसमें श्रीलंका की टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम ले जाया गया था। लेकिन अब दूसरा मुकाबला होगा या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

श्रीलंकाई खिलाड़ी मुकाबला खेलने के लिए राजी नहीं

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी मुकाबला खेलने के लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने सुरक्षा स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और अब वे श्रृंखला जारी नहीं रखना चाहते हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन ने खिलाड़ियों से बचे हुए मैच खेलने के लिए कहा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और स्थानीय अधिकारियों से भी इसे लेकर बातचीत की जा रही है। हालांकि पीसीबी की ओर से श्रीलंका के अधिकारियों और क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन दिया गया है कि श्रीलंका की टीम के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

कल 13 नवंबर को खेला जाना है मुकाबला

दरअसल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला यह वनडे मुकाबला कल 13 नवंबर को खेला जाना है। लेकिन खिलाड़ियों श्रीलंका बोर्ड और पाकिस्तान अधिकारियों के बीच चल रही बातचीत के चलते इस मैच पर अभी भी संदेह बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कोर्ट के ठीक सामने यह हमला हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। कोर्ट के बाहर खड़ी एक कार में धमाका होने की बात सामने आई थी। श्रीलंकाई टीम की चिंता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि साल 2009 में आतंकवादियों द्वारा गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंका की टीम की बस पर हमला किया गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान में 10 सालों तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews