Hindi News

आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज 2025 का फाइनल मुकाबला, जानिए भारत में कैसे देख सकते हैं यह मैच

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। मात्र एक मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान की टीम इस ट्राई सीरीज को जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं?
आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज 2025 का फाइनल मुकाबला, जानिए भारत में कैसे देख सकते हैं यह मैच

पाकिस्तान, श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला आज 29 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथ में है तो वहीं श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका हैं। दोनों ही टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं।

ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला इसलिए भी रोमांचक होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के लीग स्टेज में खेले चार मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबला हारा है और यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ आया था। पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ छह रनों से हारा था। ऐसे में क्या फाइनल मुकाबले में भी यह बदला देखने को मिल सकता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

क्या भारत में देख पाएंगे फाइनल मुकाबला?

अगर आप भी ट्राई सीरीज का यह फाइनल मुकाबला देखना चाहते हैं तो बता दें कि भारत में यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इस मुकाबले का टॉस शाम 6:00 बजे किया जाएगा। भारत में इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा रही है, लेकिन अगर आप इसके बावजूद मुकाबला देखना चाहते हैं तो आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पीटीवी स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की टीम ने कई फाइनल मुकाबले खेले हैं, हालांकि सीनियर टीम को इन फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हुई थी, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि हाल ही में राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

लीग स्टेज मुकाबलों पर नजर डालें

अब इस ट्राई सीरीज के लीग स्टेज मुकाबलों पर नजर डालें तो पहला मुकाबला जिंबाब्वे और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला गया था, जिसे पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट से जीता था। वहीं दूसरा मुकाबला जिंबाब्वे और श्रीलंका की टीम के बीच खेला गया था, जिसे जिंबाब्वे की टीम ने 67 रनों से जीता था। इसके बाद श्रीलंका को पाकिस्तान के हाथों तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे मुकाबले में पाकिस्तान और जिंबाब्वे की टीम आमने-सामने हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 69 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं पांचवें मुकाबले में जिंबाब्वे और श्रीलंका की टीम आमने-सामने हुई थी, जिसमें श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी। और रावलपिंडी में खेले गए छठे मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने हुए थे, जिसमें श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी।

दरअसल पाकिस्तान की टीम ने चार मुकाबलों में से तीन मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर क्वालीफाई किया था, जबकि श्रीलंका की टीम ने चार मुकाबलों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि जिंबाब्वे की टीम ने चार में से सिर्फ एक मुकाबला जीता था।

दोनों टीमों का स्क्वाड:

पाकिस्तानी टीम:

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, अब्दुल समद।

श्रीलंकाई टीम:

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, जेनिथ लियानगे, दासून शनाका (कप्तान), पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, नुवान तुषारा, दुशान हेमंथा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews