Hindi News

एमएस धोनी को लेकर ये क्या बोल गए रोहित शर्मा! कहा – ‘जब आप MSD के सामने वाली टीम में होते हो तो…’

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
आज आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बड़ी बात कही है।
एमएस धोनी को लेकर ये क्या बोल गए रोहित शर्मा! कहा – ‘जब आप MSD के सामने वाली टीम में होते हो तो…’

आज रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि मुंबई इंडियंस ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और वापसी की है। ऐसे में अगर आज मुंबई की टीम जीतती है तो यह आईपीएल 2025 में मुंबई की चौथी जीत होगी और मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर छलांग लगा सकती है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच काफी महीनों में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है। चेन्नई की टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय आईपीएल के पॉइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है। टीम ने सात मुकाबले खेले हैं, जिनमें मात्र दो जीत हासिल की है। इसके चलते टीम के पास मात्र चार पॉइंट हैं।

जानिए चेन्नई और एमएस धोनी को लेकर क्या बोले रोहित

इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने माना कि अगर किसी टीम के सामने महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे हैं, तो फूंक-फूंक कर कदम रखना पड़ता है। दरअसल, स्टार भारत को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप महेंद्र सिंह धोनी की टीम के सामने होते हैं, तो एक भी पल आप आराम नहीं कर सकते। आप कभी भी उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। महेंद्र सिंह धोनी कभी भी कप्तानी करते समय मैच को नहीं छोड़ते हैं।

पल भर में मैच पलट सकते हैं धोनी: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने काफी कप्तानी की है, कई सारे मैच जीते हैं, तो एक विपक्षी टीम होने के नाते हम आराम से नहीं बैठ सकते। आप भले ही यह जानते हों कि आपकी टीम उनसे अंक तालिका में ऊपर है, लेकिन जब सामने एमएस धोनी हों तो वहां अचानक एक अलग कदम हो सकता है, जिसके कारण आप प्रेशर में आ सकते हैं और वह आसानी से आपके हाथ से गेम निकाल सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने हाथ से कभी मैच फिसलने नहीं देते। आपको भी शुरू से अपने पैरों पर खड़ा रहना होता है। फील्डिंग में भी हमेशा सतर्क रहना पड़ता है, तभी जाकर आप गेम को जीत पाते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews