लंदन की सड़कों पर गांगुली ने बेटी-पत्नी संग लगाए ठुमके, देखे video

लंदन की सड़कों पर गांगुली ने बेटी-पत्नी संग लगाए ठुमके, देखे video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। इस दौरान दादा अपने बिंदास अंदाज में नजर आए। उनके बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी पत्नी डोना और बेटी सना गांगुली के साथ लंदन की सड़कों पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। वे देसी बॉयज फिल्म के ‘तू मेरा हीरो’ और ‘ओम शांति ओम’ गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं।

— Vineet Sharma (@Vineetsharma906) July 8, 2022

इससे पहले अपने बर्थडे की प्री-सेलिब्रेशन अपने खास मित्र सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ मनाई थी।

ये भी पढ़े … बठिंडा हाईकोर्ट पहुंची कंगना रनोट, महिला को लेकर किया था विवादित ट्वीट

आपको बता दे, भारतीय क्रिकेट को विश्वस्तर तक पहुंचाने में गांगुली का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनकी कप्तानी में ही टीम 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले है।

इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करे तो गांगुली ने भारत के 113 टेस्ट और 311 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जहां उन्होंने क्रमशः 42.17 की औसत से 7212 रन और 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक, जबकि एकदिवसीय में 22 शतक और 72 अर्धशतक जड़े है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews