ख़राब फॉर्म से जूझ रहे Virat Kohli ने इंग्लैण्ड के खिलाफ अंतिम ODI से पहले लिखी भावुक पोस्ट

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे Virat Kohli ने इंग्लैण्ड के खिलाफ अंतिम ODI से पहले लिखी भावुक पोस्ट

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली  (Virat Kohli) इस ससमय ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैण्ड के खिलाफ खेली जा रही वन दे सीरीज के दोनों मैचों में वे अपना वो  स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पाए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। अब तीसरे और निर्णायक वन डे मैच से पहले विराट कोहली ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जो उनकी मनोदशा को दर्शा रहा है।

हरफनमौला क्रिकेटर और भारत के सफलतम कप्तानों में से एक विराट कोहली इस दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जिसके कारण उनकी आलोचना हो रही है। उनके फैंस भी नाराज और मायूस हैं। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही विराट के ख़राब फॉर्म को लेकर कहा था कि उन्हें बस एक अच्छी सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – शादी के बाद पति विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ यहां मनाएंगी अपना पहला बर्थडे, ये सितारे भी होंगे शामिल

इसी बीच इंग्लैण्ड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने तीसरे और निर्णायक वन डे (IND vs ENG 3rd ODI) से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पक्षी के पंख की आकृति के साथ लिखा है – “क्या होगा अगर मैं गिर गया? ओह, लेकिन डॉर्लिंग, क्या हुआ अगर तुम उड़ गए।”

ये भी पढ़ें – Thailand की खूबसूरती और संस्कृति का परिचय कराएगा IRCTC का ये टूर, जल्दी कीजिये लिमिटेड सीट हैं

आपको बता दें कि इंग्लैण्ड दौरे पर अभी तक विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। इस दौरे पर वे अभी तक एक भी मैच में  बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं, उम्मीद की जा रही है कि तीसरे और निर्णायक वनडे में विराट का बल्ला गरजेगा, मालूम हो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews