Hindi News

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव! अब पीली जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन, जडेजा इस टीम में हुए शामिल

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
15 नवंबर को IPL रिटेंशन 2026 के आखिरी दिन सभी ट्रेड्स का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे।
IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव! अब पीली जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन, जडेजा इस टीम में हुए शामिल

IPL 2026 काफी रोमांचिक होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर को IPL रिटेंशन 2026 के आखिरी दिन सभी ट्रेड्स का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी कि अब वे राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं और ऐसा हुआ भी। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि IPL रिटेंशन से ठीक पहले संजू सैमसन का ट्रेड तय हो गया है। IPL के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की गई हे। यह ट्रेड, जो रॉयल्स की टीम में किसी विदेशी खिलाड़ी के उपलब्ध न होने के कारण तकनीकी रूप से अटका हुआ था, लेकिन अब BCCI की ओर से भी मुहर लग चुकी है। जिसके कारण राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सौंप दिया है।

संजू सैमसन का भावुक पोस्ट

संजू सैमसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि हम यहां बस कुछ ही समय के लिए हैं’, इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, फ्रैंचाइजी के सभी लोगों को अपने परिवार की तरह माना..और जब समय आएगा..मैं आगे बढ़ जाऊंगा..हर चीज के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

रविंद्र जडेजा को मिली राजस्थान रॉयल्स में जगह

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से रविंद्र जडेजा ने कई सारे मैच खेले हैं। वे दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं लेकिन अब जडेजा ने भी CSK को अलविदा कह दिया है। जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखाई देंगे। जडेजा को CSK ने 18 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें ट्रेड डील के बाद RR 14 करोड़ देगी।

बता दे कि रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन पिछले कुछ साल से आईपीएल में ज्यादा खास नहीं रहा है। अगर आईपीएल 2025 छोड़ दें तो उनकी वो पीक फॉर्म IPL में कई सालों से नहीं दिखी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। 2024 में सिर्फ उन्होंने 267 रन बनाए थे और 8 विकेट लिए थे। 2023 में 20 विकेट लिए थे पर 190 रन ही बनाए थे। 2022 तो काफी खराब रहा था। सिर्फ 116 रन बनाए थे और 5 विकेट लिए थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews