साऊथ अफ्रीका की हार के बाद विराट कोहली का बड़ा फैसला छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

साऊथ अफ्रीका की हार के बाद विराट कोहली का बड़ा फैसला छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  भारत के हरफन मौला खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय टेस्ट टीम (Indian Cricket Team) की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है।  साऊथ अफ्रीका (South Africa) के साथ सीरीज गंवाने के बाद आज शनिवार को विराट कोहली ने इसकी घोषणा की। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक लम्बी पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।

साऊथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी।  विराट 2014 से भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – पिछले सात साल से लगातार कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुँचाने की कोशिश रही।  मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और की कसर नहीं छोड़ी।  लेकिन हर सफर का कोई अंत होता है और मेरे लिए टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का यही सही समय है।

 ये भी पढ़ें – मप्र हाई कोर्ट का गृह सचिव, डीजीपी, एसपी जबलपुर, सहित आधारताल पुलिस को नोटिस जारी

गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले साल T – 20 की कप्तानी छोड़ दी थी शेक बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया था और अब विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी।  यानि पिछले साल तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे विराट कोहली अब एक भी टीम के कप्तान नहीं हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews