Hindi News

WPL 2024: 23 फरवरी से शुरू हो रहा वीमेंस प्रीमियर लीग, जानें पूरा शेड्यूल और कहां देख सकते हैं मैच

Published:

WPL 2024: टाटा वीमेंस प्रीमिरयर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी 2024 को हो जाएगा। इस लीग में 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। वहीं इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि WPL 2024 के सभी मुकाबले बेंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं WPL 2024 के सभी मुकाबले कब और कहां देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं WPL 2024 के मैच

WPL 2024 की शुरूआत 23 फरवरी 2024 से होने वाला है, जोकि 4 मार्च 2024 तक खेला जाएगा। वहीं WPL 2024 के पहला लीग की मेजबानी बेंगलुरू में खेला जाएगा। वहीं दूसरा लीग दिल्ली में खेला जाएगा। सारे मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इन मैचों का लाइव प्रसारण जियो सिनेमा एप और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

ये रहा WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

  • मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 23 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज- 24 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस- 25 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 26 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स- 27 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज- 28 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 29 फरवरी 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जाएंट्स- 1 मार्च 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस- 2 मार्च 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 3 मार्च 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • यूपी वारियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 4 मार्च 2024- बेंगलुरू (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस- 5 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 6 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस- 7 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज- 8 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स- 9 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 10 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज- 11 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 12 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स- 13 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • एलिमिनेटर- 15 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • फाइनल- 17 मार्च 2024- नई दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)

गौरतलब है कि WPL के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता था।

Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews