Hindi News

इन फ्रेंचाइज़ी ने की WPL 2026 के लिए प्लेयर्स की Retention लिस्ट जारी, UP वॉरियर्ज ने लिया हैरान करने वाला फैसला!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL Retention 2026) के लिए फ्रेंचाइज़ी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सबसे बड़ा फैसला यूपी वॉरियर्स ने लिया है। यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, जबकि आरसीबी की टीम ने कई बड़े नाम रिलीज किए हैं जिनमें रेणुका ठाकुर, स्नेहा राणा, मोलिन्यूक्स और डैनी वायट-हॉज शामिल हैं।
इन फ्रेंचाइज़ी ने की WPL 2026 के लिए प्लेयर्स की Retention लिस्ट जारी, UP वॉरियर्ज ने लिया हैरान करने वाला फैसला!

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL Retention 2026) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइज़ियों ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। सबसे बड़ा हैरान करने वाला फैसला यूपी वॉरियर्स की ओर से आया है। यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा और एलिसा हीली को रिलीज कर दिया है। टीम ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स ने भी अपनी रिटेन प्लेयर्स लिस्ट जारी कर दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर स्मृति मंधाना को अपने साथ बनाए रखा है, जबकि मुंबई इंडियंस ने भी हरमनप्रीत कौर को रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बनाए रखा है। आइए जानें किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

मुंबई इंडियंस पर नजर डालें

सबसे पहले अगर मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो टीम ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। नेट स्किवर-ब्रंट को टीम ने 3.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। जबकि हरमनप्रीत कौर को 2.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। हेली मैथ्यूज को 1.75 करोड़, अमनजोत कौर को 1 करोड़ और जी. कमलिनी को 50 लाख रुपए में रिटेन किया गया है। वहीं हे टीम ने एमिलिया केर, पूजा वस्त्रकार और यस्थिका भाटिया को रिलीज कर दिया है।

यूपी वॉरियर्स

वहीं यूपी वॉरियर्स की बात करें तो इस बार टीम ने सबसे चौंकाने वाला कदम उठाया है। टीम ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है जिसमें U-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत शामिल हैं। श्वेता सहरावत के अलावा किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया गया। रिलीज लिस्ट में दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो टीम ने स्मृति मंधाना को रिटेन किया है। टीम ने स्मृति के अलावा रिचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को भी रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी ताकत को बनाए रखा है। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिजान कैप और निक्की प्रसाद को रिटेन किया है। हालांकि कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया गया है।

गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने एश्ले गार्डनर को 3.15 करोड़ रुपए में और बेथ मूनी को 2.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस: नेट-साइवर ब्रंट (INR 3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (INR 2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (INR 1.75 करोड़), अमनजोत कौर (INR 1 करोड़), जी कमलिनी (INR 50 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (INR 3.5 करोड़), ऋचा घोष (INR 2.75 करोड़), एलिस पेरी (INR 2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (INR 60 लाख)

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (INR 3.5 करोड़), बेथ मूनी (INR 2.5 करोड़)

UP वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत (INR 50 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (INR 2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (INR 2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (INR 2.2 करोड़), मारिजान कैप (INR 2.2 करोड़), निकी प्रसाद (INR 50 लाख)।

 

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews