Hindi News

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ बड़ा नुकसान, साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद हुआ बदलाव

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। चलिए जानते हैं कि इस हार से अब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के सर्कल में कितना नुकसान झेलना पड़ा है और क्या भारत के लिए अब फाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ बड़ा नुकसान, साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद हुआ बदलाव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को जीत के लिए मात्र 124 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर सकी और भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के चलते अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल के पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चलिए जानते हैं कि भारत की इस हार से कितना नुकसान हुआ है और क्या भारत का फाइनल का सफर अब मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए सर्कल में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं और इन आठ मुकाबलों में से मात्र चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत को बड़ा नुकसान हुआ है।

WTC के पॉइंट्स टेबल पर डालें नजर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इस सर्कल में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के 36 पॉइंट्स है। ऑस्ट्रेलिया ने 100% जीत हासिल की है, जिसके चलते वह पहले नंबर पर है। जबकि साउथ अफ्रीका ने इस समय दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। साउथ अफ्रीका ने अब तक इस सर्कल में कुल तीन मुकाबले खेले हैं जिनमें से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीसरे नंबर पर इस समय श्रीलंका की टीम है। श्रीलंका ने अब तक सर्कल में दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक मुकाबले में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ खेला है। श्रीलंका के समय 16 पॉइंट्स हैं।

क्या भारत को हुआ नुकसान?

साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के चलते अब भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसक गई है। भारत ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं, जिनमें से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारत के पास 52 पॉइंट्स हैं और वह चौथे नंबर पर है। भारत का जीत प्रतिशत केवल 54.7 है। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल में काफी कमजोर नजर आ रहा है और फाइनल की रेस से दूर जा रहा है। भारत को आने वाले अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे।

मुकाबले के स्कोरकार्ड पर डालें नजर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में पहले तो साउथ अफ्रीका की पहली पारी मात्र 159 रनों पर समाप्त हो गई थी, जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में मात्र 189 रन बनाए। हालांकि भारत के पास 30 रनों की अहम बढ़त थी लेकिन भारत इसे जीत में तब्दील नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी भी मात्र 153 रनों पर सिमट गई और भारत के सामने जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य रखा गया, लेकिन भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 93 रनों पर सिमट गई और मुकाबला तीसरे दिन ही हार गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews