आ गई Amazon Prime Video की नई सुविधा, अब किराए पर फिल्में देख पाएंगे भारतीय यूजर्स, जाने डीटेल    

आ गई Amazon Prime Video की नई सुविधा, अब किराए पर फिल्में देख पाएंगे भारतीय यूजर्स, जाने डीटेल     

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Amazon Prime Video ने गुरुवार को अपनी रेन्टल सुविधा को लॉन्च कर दिया है। इस स्टोर के जरिए यूजर्स किराए पर अपनी पसंदीदा फिल्म का मजा ले सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 99 रुपए से लेकर 499 रुपए तक का भुगतान करना होगा। किराए पर दिखाए जाने वाले इन फिल्मों की क्वालिटी एचडी और अल्ट्रा एचडी होगी। इसके अलावा प्राइम वीडियो नया भी दावा किया है कि 40 फिल्मों और सीरीज को आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें की Amazon prime दुनिया के जाने-जाने डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक है। इतना ही नहीं प्राइम वीडियो ने हिंदी, तमिल और तेलुगू में 40 से अधिक नए टॉपिक की घोषणा की है, जिन्हें अगले 24 महीनों में कई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों को लॉन्च करने की योजना है।

यह भी पढ़े…  Tata Motors कल उठा सकता है अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, जाने डीटेल

इस रेन्टल सर्विस के जरिए यूजर्स जो एक फिल्म के लिए भुगतान करना होगा ना की पूरे महीने के लिए, इस स्टोर में बैट्मैन और स्पाइडर मैन जैसी प्रसिद्ध फिल्में भी शामिल है। सिर्फ इंग्लिश ही नहीं यूजर्स हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और अन्य भाषाओं की फिल्में में देख पाएंगे। बता दें की भारत में Amazon Prime पाँच साल पुराना हो चुका है लेकिन अब जा कर कंपनी ने इस नई सुविधा को लॉन्च किया है। Amazon ने इंडियन लोकल कन्टेन्ट में काफी ज्यादा इन्वेस्ट किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी दावा किया है की आने वाले 5 सालों में निवेश दोगुना होगा। साथ ही कंपनी ने तीन भारतीय भाषाओं में एक दर्जन से अधिक मूल श्रृंखलाओं की योजना पर से पर्दा हटाया, जिसमें से करण जौहर और जोया अख्तर जैसे डायरेक्टर की फिल्में भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews