Bajaj ने भारत में लॉन्च की सबसे सस्ती 125cc बाइक, धांसू हैं फीचर्स, पॉकेट फ़्रेंडली लगेगी आपको इसकी कीमत

Bajaj ने भारत में लॉन्च की सबसे सस्ती 125cc बाइक, धांसू हैं फीचर्स, पॉकेट फ़्रेंडली लगेगी आपको इसकी कीमत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में Bajaj CT 125X चोरी-चुपके लॉन्च हो चुकी है। हालांकि लॉन्च से पहले इस बाइक की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही थी। बजाज की यह नई बाइक मार्केट में मौजूद कई बाइक्स को टक्कर देने वाली है। इस बाइक इस सबसे आकर्षक बात है इसकी कीमत। इस बाइक की शुरुआती कीमत 71,345 रुपए है (एक्स शो रूम), साथ ही इस कीमत में इसके फीचर्स किसी को भी आकर्षित कर सकती है। इसी के साथ बजाज की यह बाइक भारत की सबसे सस्ती 125cc की बाइक बन चुकी है।

यह भी पढ़े… दिलों पर करने राज आ रहा है Moto G72, उठ चुका है फीचर्स और कीमत से पर्दा, जानें कब होगा स्मार्टफोन लॉन्च

बात अब बाइक के फीचर्स की करें तो बजाज की यह नई बाइक कई अपडेट्स के साथ आई है। इसमें तगड़े 124.4cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका एयर कूल्ड इंजन 10.9ps पॉवर और 11Nm टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। बाइक में फ्रंट सस्पेंशन यूनिट में स्टाइलिश बेलोश को जोड़ा गया है। साथ ही यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

यह भी पढ़े… भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने UP भाजपा के नए अध्यक्ष, 2024 के चुनावों ने लिए पार्टी की है बड़ी तैयारी

अन्य फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। फ्रंट में 80/100-17 और बैक में 100/90-17 रियर ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। बजाज की यह बाइक एलईडी डीआरएल, यूएसबी, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। इसके अलावा बाइक की सीट 810mm ऊंची और 700mm लंबी है। राउन्ड हेडलैम्पस, रबर टैंक पैड्स, फोर्क गेटर्स, बड़ी सि ग्रैब रेल और क्रैश गार्ड्स बाइक को एक बेहतरीन लुक देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews