Diwali से पहले Yamaha ने बाइक लवर्स को दिया झटका, इन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाईं

Diwali से पहले Yamaha ने बाइक लवर्स को दिया झटका, इन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाईं

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली पर लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं लेकिन यदि आप Yamaha की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुकिए। यामाहा ने अपने कुछ मॉडल्स की कीमतें बढ़ा (Yamaha bikes price hiked) दी हैं। बढ़ी हुई कीमतें अक्टूबर से ही प्रभावी भी हो गई हैं। यानि यदि आप अक्टूबर 2022 में Yamaha की बाइक खरीदने जा रहे हैं तो पहले कीमत देख लें।

युवाओं के पसंदीदा मॉडल FZ-X की कीमत बढ़ी

यामाहा ने युवाओं द्वारा पसंद किये जाने वाले मॉडल FZ-X की कीमत में वृद्धि (Yamaha FZ-X Price Hiked) की है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई है। पहले इसकी कीमत 1,32,900 रुपये (एक्स-शोरूम) थी, जो अब ग्राहकों को 1,33,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगी। इसका मतलब है कि FZ-X की कीमत में 0.75 फीसद का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें  – Uunchai Trailer Out: दोस्ती के लिए एवरेस्ट की उंचाई पर जाएंगे अमिताभ बच्चन, देखें Trailer

FZ 25 और FZS 25 भी महंगी हुई

युवा यामाहा के FZ 25 और FZS 25 के लिए क्रेजी रहते हैं।  249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से चलने वाली FZ 25 20.51 bhp की पावर और 20.1 Nm का टार्क पैदा करती है। आपक्को बता दें कि FZS 25, FZ 25 का ही वैरिएंट है। FZ 25 और FZS 25 दोनों की कीमतों में भी 1,000 रुपये की वृद्धि (Yamaha FZ 25 and FZS 25 now costlier) की गई है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

इनकी कीमत नहीं बढ़ाईं

यामाहा ने FZ-FI, FZS-FI और FZS-FI डीलक्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध हैं।  इन सभी बाइक्स में 149cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन हैं, जो 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm की टार्क पैदा करती हैं। ये बेसिक इंजन है, जो केवल एयर-कूलिंग प्राप्त करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है।

ये भी पढ़ें – कार्तिक के पवित्र महीने में दर्शन कीजिये Srisailam मंदिर के, IRCTC का हैदराबाद टूर है बेस्ट ऑप्शन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews