Hindi News

फर्जी कॉल करने वाले हो जाएं सावधान, दूरसंचार विभाग ने दी सख्त चेतावनी, लोगों से कहा करें इनकी शिकायत

Last Updated:
फर्जी कॉल करने वाले हो जाएं सावधान, दूरसंचार विभाग ने दी सख्त चेतावनी, लोगों से कहा करें इनकी शिकायत

Department of Telecommunications Advisory on Fake Calls: आपके पास भी कभी ना कभी दूरसंचार विभाग के नाम पर फर्जी कॉल आया होगा। जहां पर वो आपके मोबाइल नंबर को बंद करने की धमकी दे रहे होंगे। इन लोगों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। उसने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूरसंचार विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएं।

दूरसंचार विभाग ने क्या कहा?

दूरसंचार विभाग के नाम पर फर्जी कॉल करने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। विभाग ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि फर्जी कॉल पर लोग आपके व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी आदि की जानकारी प्राप्त करना चाहते है। वो आपके पास कॉल करके खुद को सरकारी अधिकारी बताएंगे। लेकिन ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है। इनके खिलाफ तुरंत शिकायत करें।

फर्जी कॉल पर भरोसा ना करें: दूरसंचार विभाग

विभाग ने बताया कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश में रहते है। इसलिए ये आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी ना दें। विभाग ने बताया कि दूरसंचार विभाग अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। इस तरह के फर्जी कॉल पर आप भरोसा ना करें।

फर्जी कॉल के खिलाफ करें शिकायत

लोगों को सलाह देते हुए दूरसंचार विभाग ने कहा कि इस तरह के कॉल पर कोई जानकारी शेयर ना करें। इसके आलावा आप इनकी शिकायत संचार साथी पोर्टल पर कर सकते है। आप चाहें तो नागरिक संचार साथी पोर्टल ‘अपने मोबाइल कनेक्शन जानें’ से अपने मोबाइल कनेक्शन की जांच कर सकते हैं। साथ ही कोई भी गड़बड़ होने पर इसकी शिकायत भी कर सकते है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saumya Srivastava
लेखक के बारे में
पत्रकार बनने का सपना तो स्कूल के समय से ही था। फिर इस सपने को पंख लगाने के लिए मैंने DDU गोरखपुर से पत्रकारिता में स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही सीखने के लिए मैंने अनादि टीवी में इनपुट डेस्क पर काम किया फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए द सूत्र में काम किया फिर एमपी ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली हूं। मैं पॉलिटिकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल पर खबरें लिखती हूं। View all posts by Saumya Srivastava
Follow Us :GoogleNews