Hero Motocorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा लॉन्च, तारीख को कर लें नोट, जानें डिटेल्स

Hero Motocorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा लॉन्च, तारीख को कर लें नोट, जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में Hero Motocorp एंट्री लेने वाला है। कॉम्पन अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट की तैयारियां कर चुका है। मार्केट में हीरो मोटरकॉर्प के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर नजर आने वाले हैं। यदि आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहें हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लें। अगले महीने Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाला है। लॉन्च की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

यह भी पढ़े…Samsung W23 5G मचाएगा धमाल, होगी फोल्डींग स्क्रीन और आकर्षक डिजाइन, मिलेगा 5 कैमरा, जानें यहाँ

7 अक्टूबर 2022 को इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग होगी। अब तक कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्कूटर के फीचर्स लीक हो चुके हैं। कंपनी अपनी दसवीं सालगिराह पर अपने पहले और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक दिखा दी है। कुछ समय पहले से हीरो मोटरकॉर्प ने Vida सब-ब्रांड को ट्रेडमार्क किया था। इस ब्रांड का पूरा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर होता है।

यह भी पढ़े…क्रूड ऑयल में तेजी, MP में घटी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतनी हुई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

हाल में कंपनी ने विडा ईवी, विडा मोटरसाइकिल, विडा स्कूटर और विडा मोटरकॉर्प के लिए पेटेंट को हरी झंडी दिखाई थी। यह नया स्कूटर कई मौजूद स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा। इस लिस्ट में बजाज चेतक, Ather 450X और TVS iQube ST शामिल है। स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच कि एलॉय व्हील मिल सकती है। वहीं रियर में 10 इंच एलॉय व्हील हो सकता है। बात इस नए स्कूटर के कीमत की करें तो हीरो के इस नए स्कूटर कि कीमत 1-1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews