Hindi News

शाओमी की सेल पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

Written by:Amit Sengar
Published:
शाओमी की सेल पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शाओमी सोमवार (17 जनवरी) को गणतंत्र दिवस सेल लेकर आ रहा हैं, जो 21 जनवरी तक लाइव रहेगी। इस सेल में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। साथ ही ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 19 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा भी ढेरों ऑफर्स ग्राहकों के लिए हैंडसेट्स पर मिल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मोबाइल्स आपको छूट के साथ मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े…पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का CM शिवराज को पत्र, लिखा मिलने का समय दीजिए वरना हो जाऊंगा मजबूर

>> इस Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 26,999 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इस डिवाइस को ढेरों ऑफर्स के साथ बेचा जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर 4500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट यानी 6 जीबी रैम वेरिएंट 22,499 रुपये में मिल जाएगा। एक्सचेंज पर 5000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा होगा। प्रीपेड ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ 500 रुपये रिवॉर्ड मी कूपन का फायदा भी है। इसके अलावा बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी है।

यह भी पढ़े…Recruitment 2022: इन पदों पर निकली वैकेंसी, वेतन 1 लाख के पार, जाने पात्रता और नियम

>> इस Redmi Note 10S स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे लेकिन अगर आप इस मॉडल पर ज्यादा डिस्काउंट चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑफर्स का सहारा लेना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट, साथ में 14,500 रुपये तक मी एक्सचेंज और 500 रुपये एक्सचेंज का भी लुत्फ उठा पाएंगे।

यह भी पढ़े…MP News: शराब ठेकेदार की मोनोपोली खत्म करने बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, ये होंगे नियम!

>>इस Redmi 10 Prime स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपये में बेचा जाता है लेकिन सेल में एक्स्ट्रा बचत का ग्राहकों के पास मौका होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट, MobiKwik से भुगतान पर 400 रुपये का कैशबैक (कोड -MBK400) का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराना फोन देने पर 10,500 रुपये तक का मी एक्सचेंज का फायदा है।

यह भी पढ़े…विधायक के बेटे करण मोरवाल और सरकारी डाक्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

>> इस Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट को सेल के दौरान 17,999 रुपये की कीमत के साथ बेचा जाएगा और साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक 10 प्रतिशत का फायदा उठा पाएंगे। साथ ही पुराना फोन देने पर 17,500 रुपये तक मी एक्सचेंज और 500 रुपये एक्स्ट्रा छूट का फायदा भी मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए चुनिंदा कार्ड्स पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा है।

यह भी पढ़े…अब पोस्ट आफिस से भी मिलेगी रिजर्वेशन टिकट

>> इस Redmi 9A स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में 7,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद पाएंगे लेकिन 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट बैंक कार्ड पर उठा पाएंगे। इसके अलावा पुराना फोन देने पर 6,500 रुपये तक मी एक्सचेंज का फायदा भी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews