Kia EV6: भारत में जल्द होगी Kia के पहले और नए इलेक्ट्रिक कार की एंट्री, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग 

Kia EV6: भारत में जल्द होगी Kia के पहले और नए इलेक्ट्रिक कार की एंट्री, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग 

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। भारत समेत पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट नए उचाइयों की छू रहा है, कई कंपनी इस रेस में पहले से मौजूद है। अब साउथ कोरियन कार मेकर कंपनी Kia अपने नए और पहले इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 के साथ भारत एंट्री लेने की तैयारी में लग चुकी है। कंपनी ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी है। कार की बुकिंग 26 मई से शुरू की जाएगी। कार के लिमिटेड यूनिट को ही भारत में बेचा जाएगा। सिर्फ 100 यूनिट की बिक्री ही भारत में होगी।

यह भी पढ़े… इंतजार खत्म! Realme Narzo 50A Prime इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की घोषणा

घोषणा करते हुए किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा कि, “हम भारत में किआ के अगले स्तर के अनुभव की शुरुआत कर रहे हैं। हम विश्व स्तर (Global level) पर अपना सबसे प्रसिद्ध EV लॉन्च कर रहे हैं, EV6 एक सच्चा गेम-चेंजर है, जिसे अत्यधिक प्रभावशाली संयोजन द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मज़ेदार, सुविधाजनक और सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमताएं, एक विशाल हाई-टेक इंटीरियर का ख्याल रखा गया है।” सीईओ ने कहा, “हम 26 मई को ईवी6 की बुकिंग शुरू करेंगे और इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करेंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews