Asus Zenbook 14X OLED: Asus के नए टचस्क्रीन लैपटॉप की कीमत और फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान

Asus Zenbook 14X OLED: Asus के नए टचस्क्रीन लैपटॉप की कीमत और फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Asus कंपनी अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है जिसके अवसर पर कंपनी ने अपने नए लिमिटेड एडीशन का लैपटॉप Asus Zenbook 14X OLED लॉन्च कर दिया है, जिसके फीचर्स बहुत धांसू है जो लैपटॉप लवर्स को अपनी और आकर्षित कर सकता है। इस लैपटॉप में 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i9 एच-सीरीज सीपीयू और 32GB LPDDR5 RAM यूजर्स को मिलेगा। 14 इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है का यह काम्बीनैशन शायद ग्राहकों को खूब भाए।

यह भी पढ़े … गूगल पे और फोन पे से लोन भी ले सकते हैं, जानिए क्या है आसान तरीका

हालांकि अब तक इसके भारत में लॉन्च होने की तारीख की घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है, लेकिन इस साल यह लैपटॉप भारत में भी दस्तक दे सकता है। इस लैपटॉप की सबसे खास बात यह होगी की टचस्क्रीन होने के साथ साथ इसमें कवर को खोले बिना नोटिफिकेशन को चेक करने के लिए कवर के ऊपर ही 3.5 इंच का OLED ज़ेनविज़न मोनोक्रोम डिस्प्ले भी दिया गया है जो एनिमेशन और स्टैटिक टेक्स्ट को दिखाता है। बात इसके कीमत की करें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से Asus Zenbook 14X OLED की कीमत करीब 1,52,600 रुपये हो सकती है। फिलहाल तो यह लैपटॉप अमेरिका में Amazon, Asus Eshop और Newegg पर उपलब्ध होगा, इसका सिंगल जीरो-जी टाइटेनियम कलर मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews