JioBook: Jio ला रहा है सस्ता लैपटॉप! डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेंगे धांसू फीचर्स, देखें यहाँ

JioBook: Jio ला रहा है सस्ता लैपटॉप! डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेंगे धांसू फीचर्स, देखें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Jio अपने नए और सस्ते लैपटॉप को लॉन्च कर सकता है। JioBook के डिजाइन का खुलासा भी हो चुका है। बीते दिन रिलायंस ने अपने 45वें AGM में कई 5जी डिवाइस की घोषणा की है। साथ ही बहुत जल्द भारत में 5जी सर्विस भी शुरू होने वाली है। काफी लंबे समय से JioBook सुर्खियों में है। इसके लॉन्चिंग और निर्माण की अफवाएं इस साल की शुरुआत से ही चल रही है। लेकिन अब जियो ने नए लैपटॉप की डिजाइन सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े… RBI ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से निजात दिलाने के लिए बनाया नया प्लान, ऐसे मिलेगी बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा, जानें

सोमवार को कंपनी ने एनुअल जनरल मीटिंग में JioBook की झलक सामने आई है। टीज़र में JioBook को टेबल पर एक ब्लैक कलर का लैपटॉप रखा गया है, जिसे JioBook बताया जा रहा है। वहीं बता दें की कंपनी भारत में सस्ता 5जी स्मार्टफोन लाने की भी तैयारी कर रही है। हालांकि अब तक जियो ने ऑफिशियल तरीके से अपने लैपटॉप की घोषणा नहीं की है और ना ही इसकी लॉन्च डेट सामने आई है।

लॉन्च होने से पहले ही JioBook के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इससे जुड़ी कई जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो JioBook की कीमत काफी कम होगी। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 665 (SM6125) प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। उम्मीद है की जियो के 5जी सर्विस के साथ कंपनी और भी दमदार प्रोसेसर अपने इस लैपटॉप में जोड़ सकती है। यह भी कहा जा रहा है की यह लैपटॉप लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न JioOS पर आधारित होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो जियो के इस लैपटॉप में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ  और Qualcomm Audio चिप उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews