Apple ने किया ऐलान, भारत में होगा iPhone 14 का निर्माण, दुनिया में छाएगा “मेड इन इंडिया आईफोन 14”

hero_iphone_14_pro__kzr001ge0262_large

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आईफोन 14 के लॉन्च होते ही इसकी चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। iPhone 14 सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं। आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स इस सीरीज में शामिल है। भारत में आईफोन 14 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। इससे पहले भी मेड इन इंडिया आईफोन 14 के संकेत मिल चुके थे और अब इस मामले में नई रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े…सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Anand Mahindra का ट्वीट, चलते-फिरते मैरिज हॉल को देख हैरान हुए लोग

रिपोर्ट्स की माने तो कैलीफॉर्निया की कंपनी Apple ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। भारत के प्लांट में अब आईफोन 14 सीरीज का विनिर्माण कार्य होगा। तमिलनाडु के श्रीपेरूमबुदुर में स्थित कॉट्रैक्ट-मैन्युफैक्चर फॉक्सकॉन के फैक्ट्री में आईफोन 14 सीरीज का निर्माण होगा। बहुत जल्द मार्केट में मेड इन इंडिया आईफोन 14 नजर आ सकते हैं। बता दें की 2017 में ऐपल ने भारत में आईफोन SE का निर्माण शुरू किया था, जिसका सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े…Monalisa के अलग-अलग अवतारों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वायरल हुई तस्वीरें

फिलहाल कंपनी भारत में आईफोन SE, आईफोन 12, आईफोन 13 पर काम कर रही है और अब इस लिस्ट में नया आईफोन 14 भी शामिल हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो ऐपल ने यह कदम चीन पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया है और अब भारत अगला मार्केट बन सकता है। जेपी मॉर्गन की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश (भारत, थायलैंड और वियतनाम) कंपनी के लिए चीन से बेहतर स्थान बन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews