Google ने इन वायरस वाले Apps को किया बैन, बताया स्मार्टफोन के लिए खतरा, जल्द करें ये काम

Google ने इन वायरस वाले Apps को किया बैन, बताया स्मार्टफोन के लिए खतरा, जल्द करें ये काम

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गूगल (Google) ने एक बार फिर Joker वायरस को लेकर यूजर्स को अलर्ट किया है। गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐप्स हैं जो इस वायरस से इंफैक्टेड है, इसलिए सुरक्षा को देखते हुए गूगल ने उन ऐप्स को प्ले स्टोर पर बैन कर दिया है। यह वायरस एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बहुत खतरनाक है जिसे कई लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है। साइबर क्रिमिनल इस वायरस के जरिए यूजर्स पर अटैक करते हैं।

यह भी पढ़े… Honor x40i के लॉन्च होने में कुछ दिन बाकी, तारीख हुई कन्फर्म, सामने आ चुकी है डिजाइन, जानें

इस वायरस को सबसे पहले 2017 में देखा गया है, जो आपके मोबाइल को भ्रष्ट भी कर सकता है। Pradeo के रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे कई ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर पाए गए जिसे 1 लाख से अधिक यूजर्स से अब तक डाउनलोड कर लिया है, हालांकि अब गूगल इन ऐप्स को बैन कर दिया है। क्योंकि इन ऐप्स को कई लोगों ने इंस्टॉल कर लिया है, इसका यह मतलब है की इस वायरस का खतरा करीब 1 लाख यूजर्स को हो सकता है। इसलीय यदि आपके स्मार्टफोन में भी यह 4 ऐप्स मौजूद हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें और अपना पासवर्ड बदलना ना भूलें। इस लिस्ट में ये ऐप्स शामिल हैं।

  • स्मार्ट एसएमएस मैसेज
  • वॉयस लैंग्वेज
  • ब्लड प्रेशर मॉनिटर
  • क्विक टेक्स्ट एसएमएस
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews