Google Pixel 6a जल्द लेगा भारत में एंट्री, लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत

Google Pixel 6a जल्द लेगा भारत में एंट्री, लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गूगल अपना नया स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्टफोन का नाम Google Pixel 6a, जो बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में कन्फर्म कर दिया है बस इंतजार है, तो इसके लॉन्च होने का। हालांकि लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन के कई फीचर्स और डिजाइन लीक हो चुके हैं। इसकी तस्वीरे भी सामने आ चुकी है। कुछ दिनों पहले ही ये खबरें सामने आई थी थी Google Pixel 6a के कुछ यूनिट को भारत में इम्पोर्ट किया है और अब इसके लॉन्चिंग का खुलासा हो चुका है।

यह भी पढ़े… अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु ने अपने डांस स्टेप्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें वायरल वीडियो

हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन ट्विटर पर यह जानकारी सामने आ रही है की Google Pixel 6a कल यानि 21 जुलाई 2022 को लॉन्च हो सकता है। कंपनी बहुत जल्द तारीख की घोषणा भी कर सकती है इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। वहीं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.1 इंच फुल एचडी प्लस और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं इन हाउस टेन्सर चिपसेट से स्मार्टफोन को लैस किया गया है। बैटरी, कैमरा और स्टोरेज की बात करें तो एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 4306mHh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ मौजूद होगी। बैक में डुअल रियर कैमरा सेटआप और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर दिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है की भारत में Google Pixel 6a की कीमत 37,000 रुपये और 43,999 रुपये के बीच में हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews