भारत में लॉन्च हुआ iQOO 9T, तगड़ा प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन यूजर्स को आएगा पसंद, जरूर जान लें ये बातें

भारत में लॉन्च हुआ iQOO 9T, तगड़ा प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन यूजर्स को आएगा पसंद, जरूर जान लें ये बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय के इंतजार के बाद भारत में iQOO 9T लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन काफी लंबे समय से सुर्खियों में था और अब भारत में एंट्री ले चुका है। iQOO 9T के फीचर्स और डिजाइन लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। इस हाल iQOO 9, iQOO 9 SE और iQOO 9 पहले ही आ चुके हैं और अब कंपनी ने अपना नया 9 सीरीज स्मार्टफोन एक बार भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी आकर्षक है। इसके दो कलर वेरिएन्ट भात में उपलब्ध है। ग्राहक Amazon पर इस स्मार्टफोन की खरीददारी कर सकते हैं। यह कहा जा रहा है की iQOO 9T चीन में लॉन्च हुए iQOO 10 Pro मॉडल का रीब्रांड वर्ज़न है। स्मार्टफोन के फ्रंट में एक पंच-हॉल कट आउट है, जो सेल्फ़ी के लिए दिया गया है और बैक में इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्मार्टफोन को और आकर्षक बनाता है।

यह भी पढ़े… कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, जानें सभी शहरों का हाल

स्मार्टफोन को Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। 6.78 इंच फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले के साथ iQOO 9T में 120hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। बैक में 50 मेगापिक्सल में कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर दिया गया है। 47,000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्ननिंग गोरिल्ला ग्लास लेयर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो iQOO 9T में 12जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

बात स्मार्टफोन की की कीमत की करें तो इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। 8जीबी रैम+128जीबइ स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम+256जीबी मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है। आईसीआईसीआई बाबक के ग्राहकों को 4000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आज दोपहर 12:30 बजे से स्मार्टफोन की सेल कंपनी पर शुरू हो चुकी है। 4 अगस्त 2022 से Amazon पर iQOO 9T की सेल शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews