Lava जल्द भारत में लॉन्च करेगा अपना सस्ता स्मार्टफोन, यह खास फीचर हो सकता है उपलब्ध

Lava जल्द भारत में लॉन्च करेगा अपना सस्ता स्मार्टफोन, यह खास फीचर हो सकता है उपलब्ध

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Lava जल्द ही अपना सस्ता स्मार्टफोन ला सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन Agni को लॉन्च किया था और कुछ नया लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत करीब 10000 रुपये हो सकती है। कहा जा रहा है की यह Lava Blaze हो सकता है। खास बात तो यह है Lava के इस सस्ते स्मार्टफोन में ग्लास बैक उपलब्ध है। यह मार्केट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें ग्लास बैक उपलब्ध हो।

यह भी पढ़े… Rupee Record Low: रूपये में आई गिरावट बढ़ा सकती है आम जनता की चिंता, हो सकते हैं ये बदलाव, जाने

सूत्रों की माने तो इस साल जून में यह स्मार्टफोन मोबाईल मार्केट में एंट्री ले सकता है। हालांकि इसके कीमत की घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है, लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है की इसकी कीमत 10000 रुपये तक हो सकती है। यह स्मार्टफोन 5G ना हो 4G होगा। साथ ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूजर्स को नजर आ सकता है। इसका ग्लास बैक यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित भी कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews